Advertisement

UP: कुशीनगर में दसवीं की छात्रा पर नकाबपोशों ने फेंका एसिड, दो जगह झुलसा चेहरा

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर से एक मामला सामने आया है, जहां दसवीं में पढ़ने वाली लड़की के ऊपर नकाब पहने दो युवकों ने एसिड फेंक दिया. जिस समय एसिड फेंका उस समय लड़की अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी.  

Latest News
UP: कुशीनगर में दसवीं की छात्रा पर नकाबपोशों ने फेंका एसिड, दो जगह झुलसा चेहरा
Add DNA as a Preferred Source

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की पर एसिड अटैक किया गया. यह घटना उस समय हुई जब छात्रा अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी. नकाब पहने दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और एसिड फेंककर वहां से फरार हो गए. इस हमले में छात्रा का चेहरा दो जगह से झुलस गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका इलाज चल रहा है.

क्या है मामला? 
छात्रा के परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दो युवक उसकी बेटी का पीछा कर रहे थे. इस बारे में छात्रा और उसके पिता ने आरोपियों को पहले समझाया भी था, लेकिन उन्होंने अपनी हरकतें नहीं छोड़ीं. इस हमले के बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है.


 ये भी पढ़ें- गार्डन गैलरिया मॉल में ऑफिस पार्टी के दौरान हंगामा, लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में कंपनी डायरेक्टर गिरफ्तार


पुलिस कर रही जांच 
आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है. खड्डा के सर्किल अधिकारी उमेश चंद भट्ट ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement