Advertisement

UP News: हाय रे मां! 10 महीने की दुधमुही बच्ची के मुंह में डाल देती थी लाल मिर्च, रोने पर करती थी पिटाई

यूपी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक मां दस महीने की बच्ची को पीटती थी और रोने पर मुंह में मिर्च डाल देती थी.

Latest News
UP News: हाय रे मां! 10 महीने की दुधमुही बच्ची के मुंह में डाल देती थी लाल मिर्च, रोने पर करती थी पिटाई
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के कैशांबी जिसे से एक खौफनाक खबर सामने आई है. यहां एक निर्दयी मां अपनी दुधमुंही बेटी को बेरहमी से पीटती थी. इसके साथ ही वो उसके मुंह में लाल मिर्च तक डाल देती थी. मां की इस हरकत का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने उसके पति को यह बात बताई. इसके बाद पति ने सबूत इकट्ठा करने के लिए चोरी से उसका वीडियो बनाया और पुलिस में मामला दर्ज करवाया. 

मोहल्ले वालों ने बताया सच 
मिली जानकारी के मुताबिक, मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खेरवा (बरौला) निवासी सत्येंद्र कुमार बहराइच में सरकारी टीचर हैं. उनकी शादी श्वेता गौतम नाम की महिला से दो साल पहले हुई थी. शादी के बाद सब ठीक ही चल रहा था लेकिन 10 महीने पहले उनकी एक बेटी शानवी का जन्म हुआ. इशके बाद से श्वेता का व्यवहार कुछ बदल सा गया  आरोप है कि जब सतेंद्र पढ़ाने के लिए स्कूल चला जाता था तब पत्नी दुधमुंही बच्ची को बेरहमी से मारती थी. इशके बाद मोहल्ले वालों ने सतेंद्र को इस बात की जानकारी दी. 


ये भी पढ़ें-UP News: Bisleri की जगह थमाई Bilseri, DM का बड़ा एक्शन, नकली बोतलों पर चलवा दी बुलडोजर 


 

वीडियो बना दर्ज कराई FIR
पड़ोसियों की शिकायत के बाद सतेंद्र ने मोबाइल से छिप कर वीडियो बनाया. वीडियो में श्वेता मासूम बच्ची को पिटती दिख रही है. इतना ही नहीं अगर पति इस बात का विरोध करता था तो उसे भी जहर देकर मार डालने की धमकी देती है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement