भारत
यूपी के कासगांज में दाल में नमक तेज होने पर कथित तौर पर एक पति ने अपनी पत्नी को जेठानी के साथ मिलकर छत से धक्का दे दिया. जानकारी के अनुसार, इलाज के दैरान महिला की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक देल दहला देने वाली खबर सामने आई है. कथित तौर पर एक महिला को उसके पति ने छत से धक्का दे दिया, जिसके बाद महिला की मौत हो गई. हैरानी की बात ये है कि महिला गर्भवती थी, लेकिन पति ने इस बात की बिल्कुल फिक्र नहीं की. दरअसल, थाना ढोलना क्षेत्र के गांव नगला ढक में एक महिला ने खाना बनाया, जिसमें गलती से नमक थोड़ा तेज हो गया. बतया गया कि इस बात पर पहले तो महिला के पति ने उसे पीटा इसके बाद उसकी जेठानी के साथ मिलकर उसे धक्का दे दिया. घायल गर्भवती महिला को अलीगढ़ जेएन मेडिकल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, करीब 28 साल की ब्रजबाला की शादी 4 साल पहले हुई थी. महिला के भाई विजयपाल सिंह का आरोप है कि ब्रजबाला के पति का अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग था जिसके चलते ब्रजबाला और उसके पति में मन मुटाव रहता था. बुधवार को ब्रजबाला ने घर में दाल बनाई थी जिसमें गलती से नमक तेज हो गया था. आरोप है कि विवाद के बाद ब्रजबाला के पति और जेठानी ने उसे फटकार लगाई. इसके बाद पति ने उसे थप्पड़ मारा और इसके बात दोनों ने उसे छत से धक्का दे दिया. घायल अवस्था में उसे जेएन मेडिकल लाया गया जहां बुधवार शाम 5:00 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्म के लिए भेज दिया है.
ये भी पढ़ें-3.8 लाख रुपये का लोन, 38,000 रुपये महीना का ब्याज, एक्टर विजय के पार्टी वर्कर ने की सुसाइड
जानकारी के अनुसार, आरोपी पति रामू घटना के बाद गांव से फरार हो गया. वह गांव के बाहर एक मकान में छिपा था जहां से ग्रामीणों ने उसे पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ब्रजबाला के परिजनों ने रामू पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि रामू के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे जिसका ब्रजबाला विरोध करती थी और इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.