Advertisement

Uttar Pradesh News: यूपी ने दी है 6.5 लाख नौकरियां, योगी सरकार क्यों बता रही इसे जीरो क्राइम टॉलरेंस का कमाल

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार ने युवाओं को 6.5 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं. जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते प्रदेश में निवेश बढ़ा है.

Latest News
Uttar Pradesh News: यूपी ने दी है 6.5 लाख नौकरियां, योगी सरकार क्यों बता रही इसे जीरो क्राइम टॉलरेंस का कमाल
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'यूपी के युवाओं को अब तक 6.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने में सरकार सफल हुई है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यूपी सरकार ने रोजगार, स्वरोजगार व निजी क्षेत्र की संभावनाओं पर काम किया. इसी कड़ी में इन्वेस्टर समिट आयोजित कराया गया. आज यूपी में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति की वजह से प्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं ने पंख फैलाएं हैं.' 

'निजी क्षेत्र की सहभागिता से मिला विस्तार'
लखनऊ में हेल्थ सिटी विस्तार अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है. यहां 25 करोड़ की आबादी रहती है. इस आबादी में सबसे अधिक आबादी युवाओं की है. इस आबादी को विकास और रोजगार के साथ जोड़ सकें, इसके लिए सरकार के प्रयास, सरकारी संस्थानों और सरकारी सेवा में उन्हें सम्मानजनक स्थान प्राप्त हो ही, लेकिन निजी क्षेत्र की सहभागिता के बगैर इसको विस्तार नहीं दिया जा सकता. और इसीलिए 2017 में प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हमलोगों ने प्रदेश के अंदर सरकार के स्तर पर, सरकार के सहयोग से, और निजी क्षेत्र में कहां-कहां संभावनाएं बन सकती हैं, नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार इन सभी संभावनाओं को आगे बढ़ाने का काम शुरू किया और उसी क्रम में 6.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरी प्रदेश में देने में सफल हुए. 


यह भी पढ़ें-'जीते तो मिलकर लूटेंगे, हारे तो फिर टूटेंगें', यूपी के 'दोनों लड़कों' पर योगी का वार


'यूपी बन रहा रोल मॉडल'
वहीं, इस दौरान प्रदेश के अंदर फरवरी 2018 में पहला इन्वेस्टर समिट आयोजित करके हम लोगों ने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं के द्वार खोले. 2017 से पहले कोई निवेशक उत्तर प्रदेश में नहीं आना चाहता था.  जो निवेश पहले से था वो यहां से वाइंडअप करके जाना चाहता था. क्योंकि निवेश की पहली शर्त होती है कानून का राज. स्वयं को भी सुरक्षा मिले, लेकिन पूंजी भी सुरक्षित रहे. दुर्भाग्य से ऐसी स्थिति उत्तर प्रदेश में नहीं थी. हर दूसरे तीसरे दिन एक दंगा होता था. न बेटी सुरक्षित थी और न व्यापारी. और तब हम लोगों ने कहा था कि प्रदेश की सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करेगी. और मुझे प्रसन्नता है कि हम लोगों ने इस दिशा में जो कदम उठाए आज देश उसे एक मॉडल के रूप में स्वीकार करता है. कानून के राज के चलते आज प्रदेश के अंदर निवेश की नई संभावनाओं ने नए पंख फैलाने शुरू किए हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement