भारत
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही मानसून के रफ्तार पकड़ने से देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार हैं. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना रहेगा.
.पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार
.आंधी और बारिश से लेकर यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में गिरेगा तापमान
.उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी
.दिल्ली-एनसीआर में भी हल्का रहेगा मौसम
पिछले कुछ दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. देश के एक राज्य में भारी बारिश तो दूसरे में लू का प्रकोप है, लेकिन अब जल्द ही यूपी से लेकर हरियाणा वालों को भी गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार यानी 14 जून को उत्तर प्रदेश के पूर्व पश्चिम के जिलों से लेकर हरियाणा तक में आंधी तूफान के संकेत हैं. यहां 80 से 90 की रफ्तार हवा चलने के साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं हरियाणा के कई जिलों में भी ऐसा ही हाल देखने को मिलेगा. वहीं दिल्ली एनसीआर में घटा छाई रहेगी.
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में लोगों को लू से तो राहत मिली है, लेकिन तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 14 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लेकर मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, वाराणसी, कानपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर तक में बारिश की संभावना हैं. यहां 80 से 90 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी. इससे तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, बुंदेलखंड वालों को आज गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. यहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया था. रविवार को भी चिलचिलाती धूप के साथ ही लू का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. वहीं मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में मानसून का दौर जारी हो गया है. जल्द ही 20 जून तक बुंदेलखंड में भी आंधी और बारिश आने की संभावना है. ऐसे में लोगों को गर्मी और लू से राहत मिल सकती है.
वहीं दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना बना हुआ है. हालांकि दिन के कुछ हिस्से में भी तापमान तेजी चढ़ रहा है, लेकिन बीच बीच में आंधी और बारिश के प्रभाव से लेकर तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. यहां मौसम सुहाना बना हुआ है. आज भी यहां हल्की बारिश की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में हवा अच्छी रहेगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी.
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के ज्यादातर जिलों में मौसम में बदलाव जारी है. कई जिलों में झमाझम बारिश के बाद तापमान गिरा है तो कुछ में लोगों को हवा और बारिश का इंतजार कर रहे हैं. हरियाणा के सिरसा से लेकर फतेहाबाद, रोहत और हिसार में आज बारिश आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है. यहां तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. अनुमान तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी और लू से तो राहत मिलेगी. आंधी और बारिश से मौसम भी सुहाना हो जायेगा.
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 15 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है. यहां मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी तक में आंधी, बारिश की संभावना बनी हुई है. इससे तापमान में गिरावट आना संभव है. 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा कर देगी. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. यहां जिलों में बारिश और तूफान से तापमान में सामान्य से ज्यादा गिरावट आएगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.