Advertisement

UP: ईख के खेत में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

Hapur Crime News: यूपी के हापुड़ में एक दिल को दहला देना मामला सामने आया है, जहां एक महिल का शव निर्वस्त्र अवस्था में ईख के खेत में पड़ा मिला. सबसे पहले शव को वहां के स्थानीय लोगों ने देखा. 

Latest News
UP: ईख के खेत में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
Add DNA as a Preferred Source

Hapur Crime News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में महिला की हत्या का ऐसा मामला सामने आया है,  जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. महिला का शव ईख के खेत में निर्वस्त्र हालत में मिला, जिससे इस घटना को लेकर रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. वहां के स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया.  यह घटना सिंभावली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के जंगल में हुई है.

रेप के बाद हत्या की आशंका
पुलिस अधिकारी SP विनीत भटनागर के अनुसार, सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. शव पर चोट के निशान और कपड़ों की अस्त-व्यस्त स्थिति के आधार पर रेप और हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.


ये भी पढ़ें- कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना, जो होंगे सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, जानें कब लेंगे शपथ


गाजियाबाद में भी हुई थी हत्या की घटना 
इसके अलावा, गाजियाबाद में पुलिस ने एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने  बनवाने के लिए अपनी मां से पैसे मांगे थे, लेकिन जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. यह घटना ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement