Advertisement

UP News: वाह रे चोर! पिज्जा-बर्गर खाने के लिए करते थे चोरी, बच्चों की साइकिल चुराकर हो जाते थे फरार

गाजियाबाद पुलिस ने चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News
UP News: वाह रे चोर! पिज्जा-बर्गर खाने के लिए करते थे चोरी, बच्चों की साइकिल चुराकर हो जाते थे फरार

UP Police Constable Result 2024

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. यहां पुलिस ने एक साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गिरोह के पांच बदमाशों को अरेस्ट किया है. इनमें से दो बदमाश बच्चों की साइकिलें चुराते थे, वहीं बाकी के तीन बदमाश उसे सस्ते दाम पर बेच दिया करते थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि साइकिल बेचने से मिलने वाले पैसों से चोर पिज्जा-बर्गर खाते थे. 

क्या है पूरा मामला 
पुलिस ने बताया कि ये मामला कवि नगर इलाके का है. यहां हाल ही में एक व्यक्ति ने अपने बच्चे की साइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इन चोरों की निशानदेही पर 15 साइकिलें बरामद की हैं. पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद इन पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-MP News: सुहगरात पर ससुराल वालों ने चेक कराई दुल्हन की वर्जिनिटी, थाने पहुंची महिला ने दर्ज कराया केस

पिज्जा-बर्गर खाने का था शौक 
पुलिस पूछताछ में इन चोरों ने बताया कि उन्हें रोज बर्गर पिज्जा खाने का शौक चढ़ा था. घर पर इतने पैसे न होने के कारण इन्हें चोरी करनी पड़ी. इसलिए इन चोरों ने बच्चों की साइिकलें चुरानी शुरू कर दी. चोरों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्हें लगा कि लोग न तो साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हैं और न ही पुलिस इसे दर्ज करती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement