Advertisement

UP: दरिंदे बेटे को बचाने की आड़ में पिता ने रची खतरनाक साजिश, कोर्ट को दिया झांसा, अब जाकर हुआ खुलासा

UP Crime News: यूपी में एक पिता ने अपने बेटे को बचाने के लिए पुलिस और कोर्ट दोनों को ही चकमा दे दिया. उसने बेटे को नाबालिग दिखाने के लिए फेक टीसी सर्टिफिकेट बनवाया. 

Latest News
UP: दरिंदे बेटे को बचाने की आड़ में पिता ने रची खतरनाक साजिश, कोर्ट को दिया झांसा, अब जाकर हुआ खुलासा
Add DNA as a Preferred Source

UP Crime News: साल 2016 में रेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए एक युवक के पिता ने अपने बेटे को बचाने के लिए एक बेहद चौंकाने वाली साजिश रची. उसने अपनी सूझबूझ से पुलिस और कोर्ट दोनों को ही गच्चा दे दिया, लेकिन बाद में उसकी यह करतूत उजागर हो गई, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई.

रची थी ये साजिश 
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति को अपने बेटे के लिए फर्जी ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस दस्तावेज में ऐसी तारीखें बदलकर उसे नाबालिग साबित करने की कोशिश की गई थी, ताकि यह साबित किया जा सके कि 2016 में बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार होने के समय वह किशोर था.


ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली के मयूर विहार स्टेशन से युवक ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान हुई मौत


प्रिंसिपल है फरार
आरोपी मोहनलाल ने इस साजिश को अंजाम देने के लिए एक स्कूल के प्रिंसिपल नाथूराम के साथ मिलकर यह किया. फिलहाल नाथूराम फरार है. पुलिस के मुताबिक, मोहनलाल ने अपने बेटे के लिए यह फर्जी TC बनवाने के लिए कानपुर देहात के एक स्कूल के प्रिंसिपल से मदद ली, ताकि यह साबित किया जा सके कि घटना के समय आरोपी नाबालिग था. इसी फर्जी दस्तावेज की मदद से आरोपी को अदालत ने सुधार गृह भेज दिया था. हालांकि, पीड़ित लड़की के परिवार ने बाद में किशोर न्याय बोर्ड के सामने सही दस्तावेज पेश किए. इसके बाद जांच में यह सामने आया कि मोहनलाल ने अपने बेटे को बचाने के लिए इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है. पुलिस ने मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाथूराम की तलाश अभी जारी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement