Advertisement

UP News: लखनऊ में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दामाद ने सास-ससुर की चाकू गोदकर की हत्या, जानें पूरा मामला

Lucknow News: लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. इस मामले में एक दामाद ने ससुराल जाकर अपनी सास और ससुर को चाकू से मार दिया.

Latest News
UP News: लखनऊ में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दामाद ने सास-ससुर की चाकू गोदकर की हत्या, जानें पूरा मामला

UP News

Add DNA as a Preferred Source

Lucknow News: राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदान सामने आई है. लखनऊ के आलमबाग के गढ़ी कनौरा इलाके में दामाद ने सास और ससुर की हत्या कर दी. दामाद ने चाकू मारकर सास और ससुर की हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ हैं. खबरों के मुताबिक आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. पूनम मायके में ही रह रही थी. आज इसी विवाद को लेकर दामाद बात करने गया था, लेकिन वहां विवाद बढ़ गया. इसके बाद गुस्से के कारण बेकाबू हुए पति ने साथ लाए चाकू से सास-ससुर की हत्या कर दी. 

पड़ोसियों ने सुनी चीख-पुकार
जब चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे लेकिन तब तक दामाद हत्या कर चुका था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उधर मोहल्ले वालों ने आरोपी दामाद को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया.  पुलिस आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया और अब उससे पूछताछ जारी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने साथ एक झोला भी लेकर आया था.  

IPS आशीष श्रीवास्तव ने दी जानकारी
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP मध्य की जिम्मेदारी संभाल रहे IPS आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात 9 बजे थाना आलमबाग पुलिस को डबल मर्डर की सूचना मिली थी. पता चला था कि बुजुर्ग अनंतराम और आशा देवी की उनकी दामाद जगदीप ने चाकू मारकर हत्या कर दी है. आरोपी जगदीप की पत्नी पूनम मायके में रह रही थी. पति-पत्नी के बीच मनमुटाव था, इसी वजह से वह पूनम मायके में रह रही थी. इसी सबंध जगदीप ससुराल आया हुआ था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement