Advertisement

UP Crime News: नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने रेप कर बनाया वीडियो, दिल दहला देगी यह दरिंदगी 

Minor Rape Crime: यूपी के फिरोजाबाद में एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के साथ दरिंदगी किसी और ने नहीं बल्कि उसके सौतेले पिता ने ही की थी. रेप के बाद वीडियो बनाकर बच्ची को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है. 

UP Crime News: नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने रेप कर बनाया वीडियो, दिल दहला देगी यह दरिंदगी 

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिरोजाबाद से रिश्ते कलंकित करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी ही बेटी का रेप किया और फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करता था. नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता और उसकी मां के बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चार साल पहले उसका तलाक हो गया था और फिर दूसरी शादी कर ली. शादी के बाद उसकी बेटी भी साथ ही रहती थी. आरोपी का नाम राजू बताया जा रहा है और पीड़िता की उम्र 16 साल है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है. 

पीड़िता का कहना है कि रेप के बाद आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया था और उसे लगातार ब्लैकमेल करता था. इसके बाद उसने मां को सारी बात बताईत. मांब-बेटी ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद कार्रवाई हो रही है. फिरोजाबाद सिटी सीओ कमलेश कुमार ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा है कि महिला ने नाबालिग बेटी के साथ आकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है. फिलहाल आरोपी अस्पता में है और पुलिस टीम उसके पास लगाई गई है. 

यह भी पढ़ें: 15 लाख के लिए मालिक के बेटे को मौत के घाट उतारा, प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात 

पुलिस को देखकर आरोपी ने की थी भागने की कोशिश 
पुलिस टीम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद टीम राजू के पास पूछताछ के लिए गई थी. आरोपी ने पुलिस को आते देखकर भागने की कोशिश की और हड़बड़ाहट में खंभे से टकराकर गिर गया. उसे काफी चोट भी आई है और फिलहाल सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि खंभे से टकराने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई है और अभी उसकी स्थिति बहुत गंभीर है. पुलिस का कहना है कि उसके होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी.

यह भी पढ़ें: रद्दी में सरकारी फाइलें बेच पी गया शराब, कानपुर में इस घटना से मचा हड़कंप

जांच अधिकारी ने कहा कि नाबालिग के साथ रेप का मामला गंभीर है और पुलिस ने रिपोर्ट लिखाने के तुरंत बाद ही कार्रवाई की है. फिलहाल मुख्य आरोपी की हालत गंभीर है लेकिन हम उस पर नजर बनाए हुए हैं. बच्ची और उसकी मां का बयान दर्ज कर लिया गया है.  अगर जरूरत हुई तो हम बच्ची को काउंसलिंग की सुविधा भी देंगे. पीड़िता की मां का कहना है कि अपने पति की करतूत जानकर वह हैरान है और उसे सपने में भी इसका अंदाजा नहीं था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement