Advertisement

लव मौरिज का खौफनाक अंत! गर्भवती महिला का बोरे में मिला शव, घरवालों समेत पति फरार, एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

यूपी के सहारनपुर में एक विवाहिता का शव बोरे में मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना के बाद ससुराल वालों समेत पति फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Latest News
लव मौरिज का खौफनाक अंत! गर्भवती महिला का बोरे में मिला शव, घरवालों समेत पति फरार, एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र के भावसी रायपुर गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवती का शव प्लास्टिक के बोरे में मिला है. जानकारी के अनुसार, युवती ने एक साल पहले लव मैरिज की थी. घटना के बाद ससुवालों समेत पति फरार है. युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है. ग्रामीणों के मुताबिक, अनीता और विशाल की शादी एक साल पहले हुई थी. दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह किया था. उसका पति विशाल मजदूरी करता है. ग्रामीणों का कहना है कि युवती की हत्या कर शव को प्लास्टिक के बोरे बंद कर विवाहिता के ससुराल वाले सोमवार से फरार हैं. 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी गंगोह, थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.इस संबंध में सहारनपुर के एसएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. अनिता के पिता रामपाल ने तहरीर में बताया कि शादी के बाद से दामाद विशाल और उसके परिजन दहेज के लिए परेशान कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें-PAK हाई कमीशन से लेकर इंडिया के डिजिटल एसेट तक... ऐसे खुला ज्योति जासूस का राज, 5 पॉइंट्स में समझिए पूरा खेल

पुलसि ने दी जानकारी 

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती कई महीने की गर्भवती लग रही है और उसके गले में रस्सी के निशान थे. मृतका का पति विशाल और उसका परिवार घर छोड़कर गांव से फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है. अनीता मुजफ्फरनगर की रहने वाली है. रात में ही उसके मायके में घटना की जानकारी फोन द्वारा दे दी गई थी. माना जा रहा है कि किसी बात से नाराज होकर पति और परिजनों ने ही महिला की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंक दिया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement