Advertisement

UP Crime: मॉडलिंग के शौक में बेटी बनी ठग! मां के असली गहने बेचकर घर में रख दिए नकली, बॉयफ्रेंड पर FIR

UP Crime News: कानपुर में एक 17 वर्षीय लड़की ने मॉडल बनने का सपना देखा. जिसके बाद वह बॉयफ्रेंड के बहकावे में आकर उसने अपनी मां गहने चुराए और उनकी जगह नकली गहने रख दिए. आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है..

Latest News
UP Crime: मॉडलिंग के शौक में बेटी बनी ठग! मां के असली गहने बेचकर घर में रख दिए नकली, बॉयफ्रेंड पर FIR
Add DNA as a Preferred Source

UP Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanapur) से एक बेहद ही अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक लड़की ने मॉडल बनने के लिए अपने ही घर से लाखों रुपये के गहने चुरा लिए. लड़की ने अपनी मां के असली गहने चुराए और उनकी जगह नकली गहने रख दिए. यह घटना कानपुर के बर्रा आठ इलाके की है. इस पूरे मामले में लड़की के बॉयफ्रेंड का हाथ बताया जा रहा है, जिसने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया था.

मॉडल बनने का झांसा
लड़की की उम्र महज 17 साल है और वह मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी. इस दौरान उसने सोशल मीडिया पर एक मॉडलिंग ग्रुप जॉइन किया, जिसमें उसे एक युवक शिवा उर्फ हर्ष वर्मा से संपर्क हुआ. हर्ष ने उसे मुंबई में मॉडल बनने का झांसा दिया और बताया कि इसके लिए उसे पहले ट्रेनिंग और अन्य खर्चों के लिए पैसे की जरूरत होगी.

चोरी का तरीका
लड़की ने पुलिस को बताया कि हर्ष ने उसे अपने घर के गहनों की फोटो भेजने को कहा, ताकि वह नकली गहने तैयार करवा सके. इसके बाद लड़की ने घर से असली गहने चुराए और उनकी जगह नकली गहने रख दिए. चोरी की रकम करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है. लड़की की मां ने जब गहने निकाले, तो नकली गहनों का खुलासा हुआ. शक होने पर मां ने बेटी से पूछताछ की, जिसके बाद लड़की ने सारी सच्चाई बता दी. 


ये भी पढ़ें: UP News: मिर्जापुर में लड़कियों ने दिखाई दबंगई, किराया मांगने पर कर डाली ऑटो चालक की पिटाई, Video Viral


पुलिस कार्रवाई
लड़की के पिता ने आरोपी हर्ष और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement