Advertisement

UP Crime News: खाने में सब्जी कम देने पर पति का फूटा गुस्सा, सिर पर तवा मारकर की पत्नी की हत्या

यूपी के सहरनपुर में पति-पत्नी के बीच का झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गुस्साए पति ने पत्नी की जान ले ली.

Latest News
UP Crime News: खाने में सब्जी कम देने पर पति का फूटा गुस्सा, सिर पर तवा मारकर की पत्नी की हत्या
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक समसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पति-पत्नी के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया. पति को इस बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी के सिर पर तवा मारकर उसकी हत्या कर दी. मौके की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

सिर पर तवा मारकर की पत्नी की हत्या
मामला नकुल थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, विवाद खाने को लेकर शुरू हुआ था. बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपना आपा ही खो दिया. मृतक महिला का नाम शहनाज और उसके पति का नाम इबनेअली है, जो मजदूरी करता है.


ये भी पढ़ें-MP News: क्या डिप्रेशन फिर बना जान का शिकार? रिटायर्ड DGP के बेटे ने की आत्महत्या, पहले काटी कलाई-फिर गला, मौत


जानकारी के अनुसार, पत्नी ने सब्जी खत्म होने की बात कही तो पति को गुस्सा आ गया. उसने गुस्से में रोटी सेकने के तवे से पत्नी के सिर पर लगातार प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद फर्श पर चारों ओर खून के छींटे फैल गए. इतना शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि कमरे में खून ही खून फैला हुआ है. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच जारी है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement