Advertisement

UP News: घरवालों की डांट से नाराज प्रेमिका ने तेल में सिंदूर मिलाकर पी लिया, प्रेमी ने लगाई फांसी

यूपी के जौनपुर में एक लड़की ने परिजनों की डांट से नाराज होकर तेल में सिंदूर मिलाकर पी लिया. लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest News
UP News: घरवालों की डांट से नाराज प्रेमिका ने तेल में सिंदूर मिलाकर पी लिया, प्रेमी ने लगाई फांसी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाली किशोरी ने परिजनों की डांट से नाराज होकर सिंदूर में तेल मिलाकर पी लिया. इस घटना के बाद लड़की की हालत गंभीर हो गई जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. ये बात जैसे ही लड़की के प्रेमी को पता चली वो अफरा-तफरी में अस्पताल पहुंचा और वहां से लौटते ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

महिला ने पीया सिंदूर और तेल 
शाहगंज के एक गांव में एक किशोरी और एक किशोर के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा रखते थे. नाबालिग होने के कारण परिवार के लोग इस बात का विरोध कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, प्रेमी ने लड़की के मोबाइल में कुछ दिन पहले कोई अश्लील वीडियो भेजा. 


ये भी पढ़ें-UP News: बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर ली गर्लफ्रेंड की जान, जानवरों के खाने के लिए जंगल में फेंका शव


प्रेमी ने लगाई फांसी 
जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो परिवार के लोगों ने किशोरी को फटकार लगाई. इसके बाद नाराज होकर शनिवार को किशोरी ने सिंदूर को सरसों के तेल में मिलाकर पी लिया. हालत बिगड़ते देख परिजन एक निजी अस्पताल ले गए. थोड़ी देर में प्रेमी भी वहां पहुंच गया. उसने प्रेमिका की स्थिति देखी और घर लौट आया. कुछ देर बाद किशोर ने भी फांसी लगा के जान दे दी. पुलिस ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement