Advertisement

UP News: बुर्का पहनी महिला से बाइक सवार की शर्मनाक हरकत, CCTV में कैद हुआ वीडियो, UP पुलिस ने निकाली मनचले की हेकड़ी

UP Crime News: मेरठ की एक तंग गली में बुर्का पहनी महिला के साथ एक मनचले युवक ने छेड़छाड़ की. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों में आक्रोश फैल गया.

Latest News
UP News: बुर्का पहनी महिला से बाइक सवार की शर्मनाक हरकत, CCTV में कैद हुआ वीडियो, UP पुलिस ने निकाली मनचले की हेकड़ी
Add DNA as a Preferred Source

UP Crime News: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर जिम्मेदार नागरिक को झकझोर दिया है. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आई इस शर्मनाक घटना में एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ सड़क पर गुजर रही थी, तभी बाइक सवार एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. महिला बुर्का पहने थी और मासूम बेटी उसके साथ चल रही थी. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों में आक्रोश फैल गया. 

महिला के करीब आकर अश्लील हरकत

घटना मेरठ के एक मोहल्ले की बताई जा रही है, जहां एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ पतली गली से गुजर रही थी. महिला ने बुर्का पहन रखा था और उसकी मासूम बच्ची आगे-आगे चल रही थी. तभी एक बाइक सवार युवक वहां आता है और अचानक महिला के बेहद करीब आकर अश्लील हरकत कर बैठता है. इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, आरोपी भाग निकलता है. यह पूरी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है. वीडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्सा भड़क उठा और सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाने लगी. वीडियो में आरोपी की पहचान मेरठ निवासी सुहैल के रूप में हुई है. 


यह भी पढ़ें: रक्षा, शिक्षा से लेकर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तक... मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में कितना बदला भारत


'गलती हो गई, आगे से नहीं होगा'

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार होते समय सुहैल लंगड़ाता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा कि पुलिस ने उसे कड़ा सबक सिखाया है. वीडियो में आरोपी को कहते सुना जा सकता है, 'गलती हो गई, आगे से नहीं होगा.' बहरहाल, इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement