Advertisement

Lucknow Crime: फ्लैट में दारू पार्टी तभी चली गोली और छात्रा की हत्या, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप 

Lucknow  Student Shot Dead: यूपी के लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक फ्लैट में चल रही पार्टी में हरदोई की रहने वाली छात्रा निष्ठा तिवारी की गोली लगने से मौत हो गई है. परिवार ने आरोपी युवक पर लंबे समय से परेशान करने का आरोप लगाया है. 

Lucknow Crime: फ्लैट में दारू पार्टी तभी चली गोली और छात्रा की हत्या, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप 

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लखनऊ (Lucknow) में स्टूडेंट्स की पार्टी में बीबीडी (BBD) में पढ़ने वाली छात्रा की बुधवार रात गोली लगने से मौत हो गई. दयाल रेजीडेंसी (Dayal Residency) के मकान नंबर ए 9 में पार्टी चल रही थी जिस दौरान यह हादसा हुआ. मृतक छात्रा की पहचान निष्ठा तिवारी के तौर पर हुई है. वह मूल रूप से हरदोई की रहने वाली थी और बी.कॉम की स्टूडेंट थी. छात्रा के पिता ने गोली मारने के आरोपी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता का कहना है कि आरोपी युवक लंबे समय से उनकी बेटी को मैसेज के जरिए परेशान कर रहा था. यह हत्या साजिश के तहत की गई है. पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि इसकी भी जांच कर रहे हैं कि मृतक छात्रा फ्लैट पर क्यों गई थी. 

पुलिस ने मौके से आदित्य पाठक नाम के छात्र सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है. निष्ठा लखनऊ के बीबीडी में बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी. पिता संतोष तिवारी का कहना है कि गोली चलाने वाला आदित्य पाठक इलाके में ठेकेदारी करता है और काफी दबंग है. वह लंबे समय से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था और उसे लगातार मैसेज भी भेजता था. पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. छात्रा के परिवार का बयान भी रिकॉर्ड कर लिया गया है. 

यह भी पढ़ें: राजनयिक निकाला, वीजा सस्पेंड, कनाडा के खिलाफ भारत के ये 3 बड़े एक्शन 

बेटी को इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजता था मैसेज 
छात्रा के पिता ने बताया कि मेरी बेटी ने कुछ दिन पहले ही मुझे बताया था कि आदित्य नाम का एक लड़का इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर परेशान करता है. उन्होंने यह भी कहा कि मेरी बेटी बीबीडी सिर्फ गणेश उत्सव में हिस्सा लेने के लिए गई थी. वह दयाल रेजिडेंसी कैसे पहुंची और उस पर गोली क्यों चली मुझे नहीं पता. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. हम सारे सवालों के जवाब तलाश रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल बंगला रेनोवेशन मामले में दिल्ली HC ने सुरक्षित रखा फैसला, PWD अधिकारी दिया ये आदेश  

अस्पताल ने दी थी लड़की को गोली लगने की सूचना 
इस मामले पर एडीसीपी अली अब्बास ने कहा कि रात गोली लगने के बाद लड़की को लोहिया अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हमें अस्पताल प्रशासन की ओर से ही सूचना मिली थी जब कार्रवाई के लिए पहुंचे. आरोपी आदित्य ठाकुर के बारे में पता चला है कि उसके पिता ठेकेदारी का काम करते हैं और वह खुद भी छोटे-मोटे ठेकेदारी के काम करता है. पुलिस ने जिस पिस्तौल से गोली मारी गई थी उसे जब्त कर लिया है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement