Advertisement

UP Crime News: दोस्तों के साथ संबंध बनाने से किया मना तो गला दबाकर की हत्या, नाले में फेंका शव

कानपुर देहात में एक किशोरी के लापता होने की खबर मिली थी. इस मामले में जो खुलासा हुआ वो बेहद चौंकाने वाला है.

Latest News
UP Crime News: दोस्तों के साथ संबंध बनाने से किया मना तो गला दबाकर की हत्या, नाले में फेंका शव
Add DNA as a Preferred Source

कानपुर देहात में शिवली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी की हत्या मामले में चौंका देने वाला खुलासा हो गया है. दरअसल, उसके दोस्त ने अपने दो मित्रों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, हत्या से पहले किशोरी के दोस्त ने उसके साथ संबंध बनाए थे, इसी बीच युवक के दो मित्र वहां आए और किशोरी से संबंध बनाने की जिद करने लगे. लड़की के इनकार करने पर तीनों ने उसका मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. 

ऐसे दिया घटना को अंजाम 
लड़की की हत्या करने के बाद तीनों ने शव को नाले में फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें किशोरी के दोस्त का भाई भी शामिल है. पुलिस ने उसे वारदात के बारे में जानकारी छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.


ये भी पढ़ें-Bihar News: पत्नी की हत्या के केस में पति ने काटी जेल, 4 साल बाद मिली जिंदा, जान बचाने वाले से रचाई शादी


थाना अध्यक्ष शिवली केएन राय ने बताया कि 10 अक्टूबर की दोपहर से लापता छात्रा से गांव के सचिन उर्फ हरिश्चंद्र ने खेत में बुलाकर रेप किया. इसके बाद अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए कहा, जब वह नहीं मानी तो दोनों दोस्तों के साथ मिलकर उसका मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement