Advertisement

UP नाबालिग को रेप के बाद जिंदा जलाया, 15 दिन बाद टूट गई सांसों की डोर

Crime News: यूपी के बस्ती से एक दल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 17 साल की नाबालिग के साथ रेप कर उसे पहचानान न जा सके इसके लिए जिंदा जला दिया गया. 

Latest News
UP नाबालिग को रेप के बाद जिंदा जलाया, 15 दिन बाद टूट गई सांसों की डोर
Add DNA as a Preferred Source

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जला दिया गया. इस घटना के बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन पुलिस की काम को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

ये है पूरा मामला 
यह घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फिर पहचान उजागर होने के डर से उस पर डीजल छिड़क कर आग लगा दी. स्थानीय लोगों ने धुआं और आग देखकर तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल और फिर लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल भेजा गया. हालांकि, इस वारदात की सूचना पुलिस को 12 दिन बाद दी गई. घटना 1 अक्टूबर की थी, लेकिन पीड़िता के परिजन इलाज में व्यस्त होने के कारण 12 अक्टूबर को कप्तानगंज थाने में मामला दर्ज करा पाए. पीड़िता ने 15 दिनों तक जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष किया, लेकिन लास्ट में उसकी मृत्यु हो गई.


ये भी पढ़ें-Bihar News: पत्नी की हत्या के केस में पति ने काटी जेल, 4 साल बाद मिली जिंदा, जान बचाने वाले से रचाई शादी


FIR दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार 
पीड़िता की मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने लखनऊ पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. मामले में 80 फीसदी तक जली हुई पीड़िता के आरोपी, शंकर गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. DSP कलवारी सर्किल के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद फरार था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement