भारत
UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से 390 जिंदा कछुए उत्तराखंड ले जाने वाले एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है. यूपी एसटीएफ ने तस्करों के इस गिरोह को मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी में जानवरों की तस्करी करने वाले एक गिरोह को एसटीएफ (UP STF) ने पकड़ा है. 390 जिंदा कछुओं को तस्करी के लिए उत्तराखंड ले जाया जा रहा था. पुलिस ने कछुओं को लेकर जा रहे दो लोगों को अरेस्ट किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. तस्करों का यह नेटवर्क यूपी से लेकर उत्तराखंड तक फैला हुआ है. पूछताछ में पिछले 6 महीने से ज्यादा वक्त से कछुओं की तस्करी कर रहे थे. बताया जा रहा है कि तस्करों का गैंग कछुओं का इस्तेमाल प्रतिबंधित मांस खाने और शक्तिवर्धक दवाओं के इस्तेमाल के लिए करते हैं.
उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक फैला नेटवर्क
कछुओं की तस्करी का यह गैंग यूपी (Uttar Pradesh) से लेकर उत्तराखंड तक काम कर रहा है. सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने दो लोगों को अरेस्ट किया है. सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर हमने कार्रवाई की और अलग-अलग बॉक्स में भरकर 390 कछुए लेकर जा रहे थे.
यह भी पढ़ें: दुनिया के वेटलैंड शहरों की लिस्ट में शामिल हुए दो भारतीय शहर, देश को पहली बार मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए तस्कर उत्तम ने बताया कि सितारगंज उत्तराखंड में इन कछुओं को बेचने की डील हुई थी. एक कछुए क कीमत 80,000 रुपये तय हुई थी. आरोपी ने कहा कि इन्होंने उत्तराखंड के दूसरे शहरों में भी कछुओं की तस्करी करने की बात मानी है.
शक्तिवर्धक दवाओं के लिए कर रहे थे इस्तेमाल
पुलिस ने बताया कि तस्करी का उद्देश्य कछुए का मांस और शक्तिवर्धक दवाओं के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. कछुए का मांस प्रतिबंधित है और इसलिए इसकी तस्करी भी की जाती है. पुलिस टीम ने कहा कि उत्तराखंड की स्थानीय पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई है. आगे और जांच की जा रही है. तस्करी सीमा पार दूसरे देशों में भी की जाती थी या नहीं, इसकी भी जांच कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत और विरासत, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.