Advertisement

UP: नेता प्रतिपक्ष का रिश्तेदार बताकर लगाया 50 लाख का चूना, ठेका दिलाने का किया था वादा

इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के नाम से एक लेटर लिखा गया है. प्राप्त सूचना के मुताबिक महानगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया गया है.

UP: नेता प्रतिपक्ष का रिश्तेदार बताकर लगाया 50 लाख का चूना, ठेका दिलाने का किया था वादा

fraud

Add DNA as a Preferred Source

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. सपा के बड़े नेता माता प्रसाद पांडे यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. ठगी करने का आरोप प्रवेश कुमार मिश्रा पर लगा है, वो विधानसभा के पुस्तकालय में समीक्षा अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं. उनपर आरोप है कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को अपना रिश्तेदार बताया और करोड़ों रुपए के फर्नीचर का ठेका दिलाने का दावा करते हुए एक बड़ी राशि ले ली. 

50 लाख की ठगी का आरोप
इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के नाम से एक लेटर लिखा गया है. प्राप्त सूचना के मुताबिक महानगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया गया है. इस मामले की आगे की जांच जारी है. आज तक की खबर के मुताबिक इस मामले को लेकर जो कंपलेन रजिस्टर की गई है, उसमें आरोप है कि आरोपी की ओर से विधानसभा में करोड़ों के फर्नीचर का ठेका दिलाने का वादा किया गया था, साथ ही आरोपी ने 50 लाख की ठगी की है. 


ये भी पढ़ें-शादी की बारात ने की अचानक 'सर्जिकल स्ट्राइक', जानें कहां हुई ये अनूठी IT Raid


पीड़ित की तहरीर पर दर्ज की गई शिकायत
इस मामले में पीड़ित का नाम राजू गुप्ता है. उनकी ओर से महानगर कोतवाली में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस के द्वारा कंपलेन रजिस्टर की गई है. वहीं इस केस को लेकर नेता प्रतिपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को लेटर भेजा गया है. इस लेटर में उन्होंने साफ किया है कि नामजद आरोपी उनका रिलेटिव नहीं है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement