Advertisement

UP Bypolls: यूपी में सपा प्रत्याशी ने शिवलिंग पर चढ़ाया जल, मौलाना ने नसीम सोलंकी के खिलाफ जारी किया फतवा

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासत तेज नजर आ रही है. प्रदेश की सीसामऊ सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला

Latest News
UP Bypolls: यूपी में सपा प्रत्याशी ने शिवलिंग पर चढ़ाया जल, मौलाना ने नसीम सोलंकी के खिलाफ जारी किया फतवा

Naseem Solanki

Add DNA as a Preferred Source

यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा हैं. इस चुनाव की वजह से यूपी का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सभी राजनीतिक दलों इन 9 सीटों पर कब्जा करने के लिए अपनी पूरा ताकत का इस्तेमाल कर रहे है. इसी बीच विधानसभा उपचुनान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ताजा मामला कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट का है. 

इस सीट पर नसीम सोलंकी समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी है. अब खबर है कि नसीम सोलंकी के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि  सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने दीपावली की रात कानपुर के एक ऐतिहासिक मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था.

यह भी पढ़ें - दिल्ली प्रदूषण के विरोध में वीरेंद्र सचदेवा ने लगाई यमुना में डुबकी, अब हो गई खुजली और सांस लेने में दिक्कत

नसीम सोलंकी ने मंदिर में दीप जलाकर विधि-विधान ने पूजा पाठ किया. उनके इस पूजा करने एक वीडियो भी सामने आया था. ये वीडियो सामने आने के बाद ही ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने नसीम पर फतवा जारी करते हुए कह दिया कि उन्हें तौबा करनी चाहिए. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement