Advertisement

Uttar Pradesh By Polls 2024: सपा लाई Akhilesh Yadav का ऐसा पोस्टर, जिसे बताया CM Yogi के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का जवाब

Uttar Pradesh By Polls 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक पार्टियों के बीच पोस्टर वार तेज हो गई है. सपा ने सीएम योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे' बयान पर जवाब देते हुए 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे' नारा दिया है.

Latest News
Uttar Pradesh By Polls 2024: सपा लाई Akhilesh Yadav का ऐसा पोस्टर, जिसे बताया CM Yogi के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का जवाब
Add DNA as a Preferred Source

Uttar Pradesh By Polls 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों के बीच पोस्टर वार तेज हो रही है. भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए होर्डिंग्स के माध्यम से जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बटेंगे तो कटेंगे' बयान पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी ने 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे' का नारा दिया है, जिसे प्रदेश भर में खासकर लखनऊ और पूर्वांचल के इलाकों में सड़कों के किनारे अखिलेश यादव के फोटो वाले होर्डिंग्स पर देखा जा सकता है. 

सपा के नारे ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय यादव ने इस चुनावी माहौल में 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे' की थीम पर होर्डिंग्स लगाकर राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है. दीपावली के मौके पर जारी किए गए इस नारे में सपा ने साफ संदेश दिया है कि उनका जोर समाज को जोड़ने और समरसता को बढ़ावा देने पर है.  यह नारा पूर्वांचल के गोरखपुर बेल्ट सहित लखनऊ में प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है, जिससे यह सपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है. आपको बात दें विजय यादव सपा के अनुभवी नेता माने जाते हैं और शिवपाल यादव खेमे का चेहरा हैं.  


यह भी पढ़ें : UP Bypolls से पहले बोले Akhilesh Yadav, 'कांग्रेस और हम साथ हैं और सभी सीटों पर जीतेंगे'


सीएम योगी ने दिया था 'बटेंगे तो कटेंगे' का नारा
बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद और क्षेत्रवाद को समाज के विघटन का कारण बताते हुए 'बटेंगे तो कटेंगे' का नारा दिया था.  हाल ही में दीपावली के अवसर पर अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि जो लोग समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटते हैं, उनमें 'रावण और दुर्योधन का डीएनए' है. जिसके बाद से सूबे कि राजनीति गर्मा गई थी.  उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे तत्वों को अगर दोबारा मौका मिला तो प्रदेश में अराजकता फैल सकती है और हिंसा का खतरा बना रह सकता है. 

पोस्टर वॉर ने खींचा जनता का ध्यान

इस पोस्टर वॉर के चलते लखनऊ सहित पूरे प्रदेश का राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है.  बीजेपी और सपा के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर लगातार कटाक्ष कर रहे हैं, जिससे जनता का ध्यान इन चुनावी होर्डिंग्स पर केंद्रित हो गया है. बहरहाल, राज्य में उपचुनाव को लेकर सियासी पर उफान पर है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement