Advertisement

UP ByPoll: उपचुनाव में सीट बंटवारे पर सपा और कांग्रेस के बीच बनी सहमति! फूलपुर भी कांग्रेस के खाते में आने की संभावना

UP ByPoll: उत्तर प्रदेश की कुल 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच पेंच फंसता दिख रहा था. अब खबरें आ रही हैं कि फूलपुर सीट भी सपा के हाथ से निकलती जा रही है.

Latest News
UP ByPoll: उपचुनाव में सीट बंटवारे पर सपा और कांग्रेस के बीच बनी सहमति! फूलपुर भी कांग्रेस के खाते में आने की संभावना
Add DNA as a Preferred Source

UP ByPoll: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. पहले से ही गाजियाबाद और खैर विधानसभा सीट कांग्रेस को सौंपने का ऐलान कर चुकी सपा अब फूलपुर सीट भी कांग्रेस के लिए छोड़ने पर विचार कर रही है.

सूत्रों के अनुसार, देर रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई, जिसके बाद इस बात की संभावना मजबूत हो गई है कि सपा फूलपुर सीट कांग्रेस को सौंप सकती है.
 
पहले दो सीटों पर नाखुश थी कांग्रेस
गौरतलब है कि सपा ने पहले ही गाजियाबाद और खैर सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस फैसले से संतुष्ट नहीं थी. पार्टी की मांग थी कि फूलपुर सीट भी उसे दी जाए, जबकि सपा पहले ही इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी. आपको बता दें कि पिछले चुनाव में महज 2000 वोटों से हारने वाले सपा उम्मीदवार मुस्तफा सिद्दीकी को फिर से फूलपुर से मैदान में उतारने की घोषणा हो चुकी थी, जिससे कांग्रेस नाराज नजर आ रही थी.

सपा की ओर से तीन सीटों का ऐलान आज संभव
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि सपा आज दोपहर तक कांग्रेस को दी जाने वाली तीन सीटों की औपचारिक घोषणा कर सकती है. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 5 सीटों की मांग की थी, जबकि सपा ने पहले से ही 7 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी. इससे कांग्रेस में असंतोष देखा जा रहा था, लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बातचीत के बाद विवाद सुलझने की दिशा में है. राज्य में चुनावी घोषणा होने के बाद से ही कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे, अजय राय और आराधना मिश्रा भी सपा के संपर्क में थे. लेकिन सपा दो से ज्यादा सीटें देने के लिए तैयार नहीं थी. अब इस बात की पूरी संभावना है कि फूलपुर कांग्रेस के खाते में चली जाए.

यह भी पढ़ें : UP Bypoll Election: 'मिल्कीपुर सीट से डर रही है BJP', उपचुनाव टलने पर अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान

9 सीटों पर उपचुनाव, नतीजे 23 नवंबर को
उत्तर प्रदेश में कुल 10 विधानसभा सीटें खाली हैं, जिनमें से 9 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. इन सीटों में मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या की मिल्कीपुर, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर और मुरादाबाद की कुंदरकी शामिल हैं. बता दें मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है. यूपी उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement