Advertisement

UP By Election 2024: यूपी में उपचुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं करने के पीछे क्या है योजना?  

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तरफ से पूरा जोर लगा रही हैं.बीजेपी की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. 

Latest News
UP By Election 2024: यूपी में उपचुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं करने के पीछे क्या है योजना?  

यूपी उपचुनाव के लिए BJP ने नहीं किया है अब तक कैंडिडेट्स का ऐलान

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (UP By Election 2024) के लिए बीजेपी ने अब तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बीजेपी (BJP) और सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए ये उपचुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं. इंडिया गठबंधन भी उपचुनाव में एकजुट नहीं दिख रहा है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों ही गठबंधन को लेकर अब तक खुले शब्दों में कुछ भी कहने से बच रहे हैं. बीजेपी के उम्मीदवारो ंके ऐलान नहीं करने के पीछे पार्टी की सोची-समझी रणनीति मानी जा रही है. 

BJP ने हर सीट के लिए दिए हैं 3-3 नाम 
सूत्रों का कहना है कि उपचुनाव में बीजेपी अपने दमदार प्रदर्शन से विपक्ष के साथ दिल्ली में हाई कमान को भी बड़ा संदेश देना चाहती है. इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद पूरी नजर बनाए हुए हैं. उपचुनाव के लिए पार्टी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं और हर सीट के लिए 3-3 उम्मीदवारों की लिस्ट बनाई गई है. पिछले दिनों दिल्ली में तैयारियों की डिटेल के साथ उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट भी सौंप दी गई है. अब हाई कमान इनमें से फाइनल नाम पर मुहर लगाएगी. 


यह भी पढ़ें: Bahraich Violence Live: बहराइच में कैसे भड़की हिंसा, भड़के लोगों ने मचाई तबाही, जानें पूरा मामला   


बीजेपी ने कर ली है पूरी तैयारी 
10 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. पार्टी ने हर सीट के लिए सर्वे कराया है और स्थानीय उम्मीदवारों के बारे में भी आम लोगों की राय ली गई है. सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा था और इसलिए अब पार्टी काफी संभलकर एक-एक कदम उठा रही है.

शीर्ष नेतृत्व किसी हड़बड़ी में नहीं है और हर पहलू को समझकर अंतिम फैसला ले रही है. इन उपचुनावों के साथ बीजेपी प्रदेश में फिर से अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है. इसे 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है.


यह भी पढ़ें: शिंदे कैबिनेट का चुनाव से पहले तोहफा, मुंबई आने वाली इन गाड़ियों को टोल टैक्स से छूट


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement