Advertisement

UP News: विदेश ले जाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, Video बनाया, ब्लैकमेल कर फिर किया गैंगरेप

यूपी से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला ने 5 लड़कों पर ब्लैकमेल कर गैंगरेप का आरोप लगाया है.

Latest News
UP News: विदेश ले जाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, Video बनाया, ब्लैकमेल कर फिर किया गैंगरेप
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक युवती ने 5 युवकों पर 5 साल तक ब्लैकमेलिंग और गैंगरेप का आरोप लगाया है. युवती ने खुलासा किया है कि साल 2019 में वो पास की दुकान में फोटोकॉपी कराने गई थी. वहां दुकानदार ने उसे चाय पिलाकर उसके साथ रेप किया. 

दोस्तों के साथ मिल किया गैंग रेप 
युवती ने बताया कि दुकानदार ने उसे बेहोश कर उसके साथ रेप किया और इशके बाद उसकी गंदी फोटो और वीडियो बना ली. उसके बाद से वो लगातार उसे ये तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था. इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसक रेप किया. एक बार सभी आरोपी उसे कार से नेपाल के सोनौली ले गए और वहां जाकर उसका बलात्कार किया.


ये भी पढ़ें-Noida News: Film City में चोरी करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, बीती रात हुए 2 एनकाउंटर    


पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की. पुलिस ने उसकी गैंगरेप की बात को नजरअंदाज किया और बाद में उसे सामान्य रेप में तब्दील कर मुकदमा दर्ज किया. पीड़िता ने कहा कि वो बदनामी होने की वजह से घर से बाहर भी नहीं निकल पाती है. ऐसे में उसने पुलिस से कहा कि अगर उन्होंने कार्रवाई नहीं की तो वो अपनी जान दे देगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement