Advertisement

UP News: खुद को थानेदार बता रचाईं 5 शादियां, एक पत्नी ने ऐसा किया खेल, पड़ गए लेने के देने

यूपी के बरेली में एक व्यक्ति ने फर्जी थानेदार बन पांच शादियां कर लीं. लेकिन जब पांचवीं बीवी को जैसे ही सच पता चला उसने जो किया उसकी फर्जी थानेदार ने कल्पना भी नहीं की होगी.

Latest News
UP News: खुद को थानेदार बता रचाईं 5 शादियां, एक पत्नी ने ऐसा किया खेल, पड़ गए लेने के देने

bride 

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक व्यक्ति ने खुद को थानेदार बताकर 5 शादियां कीं. लेकिन जैसे ही पांचवीं बीवी को इस बारे में पता चला उसने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. पोल खुलते ही दूल्हा फरार हो गया है. अब पुलिस आरोपी की तलाश में जटी हुई है. महला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके पिता से दहेज भी लिया था.

पीड़िता ने बताई आपबीती
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने खुद को दरोगा बताकर उससे शादी कर ली. लेकिन जब शादी करके दुल्हन घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए. इसके बाद वो तुरंत थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. महिला ने बताया कि आरोपी युवक ने शादी से पहले उसके पिता से ढाई लाख रुपये भी ऐंठ लिए.  पीड़िता को पता चला कि पति पहले से चार शादियां कर चुका है. लेकिन यह सच उससे छिपाया गया था. साथ ही वो कोई थानेदार भी नहीं था. जब विवाहिता ने इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया.

ये भी पढ़ें-झांसी : एक से दूसरे अस्पताल में नवजात बच्ची को डॉक्टर करते रहे रेफर, इलाज के बिना एम्बुलेंस में ही मासूम ने तोड़ा दम

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने मुझे बताया था कि वो एक थानेदार है. यही नहीं, वह खुद को थानेदार बताकर रौब भी झाड़ता था. मेरे घर वालों को लगा कि युवक सच में पुलिस की नौकरी करता है, इसलिए उन्होंने मेरी शादी उससे करवा दी. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार है , पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

 ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement