भारत
इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 8 लोग घायल हो चुके हैं. इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
यूपी के बाराबंकी जिले में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है. ये हादसा दो कार और एक ऑटो के बीच टक्कर होने की वजह से हुई है. इस हादसे में आठ लोग घायल हो चुके हैं. इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
घायलों का किया जा रहा है उपचार
इस घटना को लेकर बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह की तरफ से बताया गया. उन्होंने इस घटना की तस्दीक की है. उनकी तरफ से बताया गया कि इस घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई. घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.