Advertisement

UP: पत्नी को छोड़ टीचर ने मुस्लिम युवती से की थी शादी, घर के बाहर खून से सनी मिली लाश

Banda Crime News: यूपी के बांदा जिले से एक मामला सामने आया है, जहां एक टीचर ने अपनी पत्नी को छोड़कर मुस्लिम युवती से लव मैरिज शादी की. अब उस व्यक्ति की लाश उसके ही घर  के बाहर मिली है. 

Latest News
UP: पत्नी को छोड़ टीचर ने मुस्लिम युवती से की थी शादी, घर के बाहर खून से सनी मिली लाश
Add DNA as a Preferred Source

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक टीचर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. उसका शव घर के बाहर खून से लथपथ पाया गया. घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

9 साल पहले की थी शादी
यह घटना बांदा शहर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी की है, जहां मृतक टीचर अजय निगम अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहते थे. अजय कोचिंग पढ़ाते थे और उन्हें लोग 'सरजी' कहकर बुलाते थे. बताया जा रहा है कि अजय ने नौ साल पहले अपनी पत्नी को छोड़कर एक मुस्लिम युवती से लव मैरिज की थी.


ये भी पढ़ें- Meerapur bypoll: मुस्लिम वोटों के बंटने से किसका होगा फायदा? NDA ने बनाया नया सियासी समीकरण


बच्चे और पत्नी घर में सो रहे थे
घटना के समय अजय की पत्नी और बच्चे घर में सो रहे थे. पत्नी के अनुसार, रात में किसी ने अजय को घर से बाहर बुलाया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, खासकर आंखों में चोटें और सिर कुचला हुआ था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement