Advertisement

UP News: Bisleri की जगह थमाई Bilseri, DM का बड़ा एक्शन, नकली बोतलों पर चलवा दी बुलडोजर

युपी के बागपत में डीएम प्रताप सिंह को थाने पहुंचने पर Bisleri की जगह Bilseri पानी की बोतल दी गई. मामले पर डीएम ने हजारों नकली बोतलों पर बुलडोजर चलवा दिया.

Latest News
UP News: Bisleri की जगह थमाई Bilseri, DM का बड़ा एक्शन, नकली बोतलों पर चलवा दी बुलडोजर
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह जब तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिले की सीमावर्ती पुलिस चौकी निवाड़ा पहुंचे तो उन्हें बिसलेरी पानी की बोतल की जगह बिलसेरी की बोतल दी गई. नकली पानी की बोतल देख डीएम हैरान रह गए और जिसके बाद उन्होंने नकली बोतलों पर बुलडोजर चलवा दिया. 

बिसलेरी की जगह मिली बिलसेरी
जब बी हम गर से बाहर जाते हैं तो बिसलेरी जैसे अच्छी क्वालिटी वाले पानी की मांग करते हैं. लेकिन बाजारों में बिसलेरी से मिलते जुलते नाम से लोग नकली पानी बेचते हैं. अक्सर लोग इन नकली बोतलों का पानी पीकर बीमार पड़ जाते हैं. ऐसा ही हुआ जब बागपत में डीएम को नकली पानी की बोतल दी गई. उन्होंने तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को पुलिस चौकी निवाड़ा पर बुलाया और पानी की शुद्धता की जांच करने का आदेश दिया.


 ये भी पढ़ें-UP News: बाइक पर स्टंट करना पड़ा भारी, एक ने गंवाई जान तो एक लड़ रहा जिंदगी की जंग 


 

आपको बत दें कि बागपत के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय जब निवाड़ा पुलिस चौकी पहुंचे तो उन्हें बिसलेरी की जहग बिसलेरी की बोतल परोसी गई. लेकिन जब डीएम का गया तो उन्होंने देखा की बोतल में बिसलेरी की स्पेलिंग कुछ और लिखी थी और बोतल पर लाइसेंस का मार्क भी नहीं था. इसके बाद डीएम भड़क गए और इस नकली पानी की बोतल पर बुलडोजर चलवा दिया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement