Advertisement

UP News: पहलगाम अटैक के बाद एक्शन में योगी सरकार, अब बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को निकालने का प्लान तैयार

UP News CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पहलगाम हमले के बाद प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में हैं. पाकिस्तानियों के बाद अब रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के लिए पूरा एक्शन प्लान तैयार है. 

Latest News
UP News: पहलगाम अटैक के बाद एक्शन में योगी सरकार, अब बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को निकालने का प्लान तैयार

सीएम योगी का रोहिंग्याओं पर एक्शन 

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है. पहलगाम हमले के बाद एहतियात के तौर पर कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. पाकिस्तान के नागरिकों को प्रदेश से निकालने के बाद अब सीएम के टारगेट पर अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या शरणार्थी हैं.  सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि अपने क्षेत्र में रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान की जाए. प्रदेश सरकार का लक्ष्य अवैध ढंग से रह रहे इन सभी लोगों की पहचान करने और एक्शन लेने का है. सूत्रों के मुताबिक अगले दो दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मिशन मोड में अभियान चलाया जा सकता है. 

बांग्लादेशियों के पहचान के बाद होगा एक्शन 

अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं के भारत में रहने और उन्हें पश्रय दिए जाने का मुद्दा बीजेपी बंगाल, झारखंड समेत अलग-अलग राज्यों में उठाती रही है. अब पहलगाम एक्शन के बाद फिर से देश से रोहिंग्या और अवैध प्रवासियों को निकाले जाने की मांग तेज हो गई है. इसे देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रह रहे सभी अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान का आदेश दिया है. एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि अभी राज्य में कितनी संख्या में अवैध बांग्लादेशी रह रहे हैं, इसके डेटा नहीं है. सभी जिले में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उनकी पहचान कर डेटा शेयर करें. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 


यह भी पढ़ें: PM Modi का कांग्रेस ने किया 'सर तन से जुदा', जानिए क्या है पूरा मामला, जिस पर मचा हंगामा


बांग्लादेशियों को क्या वापस उनके देश भेजा जाएगा इस सवाल के जवाब में एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि यह एक बड़ी सरकारी और वैधानिक प्रक्रिया है. फिलहाल अवैध प्रवासियों को चिह्नित करने का आदेश दिया गया है. इसके बाद निर्देशों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभी यह भी जानने की कोशिश की जाएगी कि किस जिले में कितने बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं. उनके पास पासपोर्ट, आधार कार्ड वगैरह जैसे कौन से दस्तावेज हैं. 


यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान की थी घिनौनी साजिश, आतंकी हाशिम मूसा को लेकर बड़ा खुलासा


अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement