भारत
हनुमानगढ़ी में जात लगाने जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली सवार 8 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं 45 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं. हादस ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़त से हुआ.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित खुर्जा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां नेशनल हाईवे 34 पर कंटेनर और ट्रॉली की भिड़त हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ट्रॉली सवार 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब 45 लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही मौके पर डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे. यहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना. साथ ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, दरअसल बुलंदशहर के अरनिया से ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 60 लोग मंदिर के दर्शन करते हुए गुजर रहे थे. इसी दौरान अरनिया थाना क्षेत्र के घटाल गांव के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी. हादसा इतना भयंकर था कि चीख पुकार मच गई. हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब 45 लोग घायल हो गये. हादसे की सूचना मिलते ही गांववालों से लेकर पुलिस टीम पहुंची. पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात करीब सवा दो बजे अलीगढ़ बॉर्डर एनएच 34 पर एक हादसा हुआ. इसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 60 लोग सवार थे. ये लोग कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे. ये बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र में ही पहुंचे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी. इससे ट्रैक्टर पलट गया और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए. इनमें 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 45 लोगों का अभी इलाज चल रहा है. जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. बाकी सभी की हालत ठीक बताई जा रही है.
टक्कर के बाद आरोपी ड्राइवर कंटेनर छोड़कर फरार हो गया. पुसिल ने कंटेनर को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. वहीं टक्कर के बाद ट्रॉली में सवार लोगों में मरने वालों की पहचान चांदनी(12), रामबती (62), ईपू बाबू (50), धनीराम (40), मौश्री, शिवांश (6), योगश 50 वर्ष के रूप में हुई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.