Advertisement

UP: 6 साल की बच्ची के साथ टॉयलेट में किया दुष्कर्म, फिर गंभीर हालत में छोड़ फरार हुए आरोपी

UP Crime News: यूपी से एक मामला सामने आया है, जहां एक 6 साल की बच्ची के साथ दो युवक और एक किशोर ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

Latest News
UP: 6 साल की बच्ची के साथ टॉयलेट में किया दुष्कर्म, फिर गंभीर हालत में छोड़ फरार हुए आरोपी
Add DNA as a Preferred Source

UP Crime: यूपी में महिलाओं और बच्चियों के साथ दरिंदगी कम होते दिख ही नहीं रही है. हाल ही में बिजनौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो युवकों और एक किशोर ने 6 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है. वहीं जब बच्ची को ब्लीडिंग ज्यादा होने और उसकी हालत नाजुक हो गई तो आरोपी बच्ची को उसी हालत में छोड़ वहां से भाग खड़े हुए. पुलिस मां की शिकायत पर FIR दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही दोनों को जेल और किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है. 

क्या है पूरा मामला 
बता दें कि कोतवाली गांव में रहने वाली महिला गुरुवार को अपनी बेटी के साथ पशु चराने गई थी. वहीं पास के ही दुकान से बच्ची सामान लेने गई. इस दौरान  वहां दो युवक और एक किशोर पहुंचा और बच्ची को कबाड़ बेचकर पैसे देने का लालच दिया. फिर मासूम को अपने साथ ले जाकर पास के एक शौचालय में तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. जैसे ही बच्ची की हालत बिगड़ने लगी बच्ची को छोड़ भाग गया. 


ये भी  पढ़ें- नाम पूछ कर हत्यारों ने छलनी कर दिया सीना, घर के बाहर टहल रहे युवक की बेरहमी से हत्या


आरोपियों को भेजा गया जेल 
जब बच्ची रोने लगी तो आवाज सुनकर आसपास के लोग और मां पहुंची. मां ने बच्ची को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और तुंरत पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी. पुलिस ने मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया और जुनैद (20) निवासी मोहल्ला कुरैशियान, विशाल (18) निवासी मोहल्ला रहमुल्ला और एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया. दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement