Advertisement

'सोनिया गांधी के आंखों में आ गए आंसू', राहुल गांधी से मिलने के बाद बोलीं उन्नाव रेप पीड़िता

Unnao Rape Victim Meets Rahul Gandhi: उन्नाव रेप पीड़िता ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले को वह सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी. उसे देश की सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा है

Latest News
'सोनिया गांधी के आंखों में आ गए आंसू', राहुल गांधी से मिलने के बाद बोलीं उन्नाव रेप पीड़िता

Unnao rape victim meets Rahul Gandhi

Add DNA as a Preferred Source

उन्नाव रेप केस मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा सस्पेंड होने और जमानत मिलने से पीड़ित परिवार में भारी नाराजगी है. पीड़िता और उनकी मां मंगलवार को इंडिया गेट पर धरना देने पहुंची थीं, लेकिन थोड़ी देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने उनको घसीटकर बाहर निकाल दिया. अब पीड़िता ने विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की.

रेप पीड़िता बुधवार शाम राहुल गांधी से मिलने सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर पहुंचीं. जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं को अपनी आपबीती बताई और न्याय सुनिश्चित करने के लिए किए जाने वाले कदमों पर चर्चा की. पीड़िता ने बताया कि राहुल गांधी ने फोन कर खुद उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी.

पीड़िता ने कहा कि उसके साथ जो हैवानियत हुई, उसके बारे में जब उन्होंने राहुल और सोनिया गांधी को बताया तो उनके आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने कांग्रेस नेता से रिक्वेस्ट की है कि वह उसे और उसके परिवार को कांग्रेस शासित राज्य में शिफ्ट करने में मदद करें, क्योंकि उन्हें डर है कि उनकी हत्या कराई जा सकती है. उनको अपनी सिक्योरिटी पर भरोसा नहीं है. पीड़िता ने बताया कि राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि वह इस मामले मदद करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट पर न्याय का भरोसा
पीड़िता ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले को वह सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी. उसे देश की सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा. पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की इच्छा जताई.

बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की सजा निलंबित कर दी थी. साथ ही 15 लाख रुपये के निजी मुचलके और उतनी ही राशि के तीन जमानतियों के बेल भी दे दी.

क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है? क्या उसकी “गलती” ये है कि वो न्याय के लिए अपनी आवाज़ उठाने की हिम्मत कर रही है? उसके अपराधी (पूर्व BJP MLA) को ज़मानत मिलना बेहद निराशाजनक और शर्मनाक है. खासकर तब, जब पीड़िता को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा हो, और वो डर के साए में जी रही हो. बलात्कारियों को जमानत, और पीड़िताओं के साथ अपराधियों सा व्यवहार 'ये कैसा न्याय है?'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement