Advertisement

Budget 2025: बजट पेश करने के दौरान विपक्ष का हंगामा, अखिलेश यादव ने मांगी महाकुंभ हादसे में मरनेवालों की लिस्ट

Budget 2025 Akhilesh Yadav: महाकुंभ 2025 में हुए हादसे को लेकर राजनीतिक बवाल जारी है. बजट भाषण के दौरान हादसे को लेकर जमकर हंगामा हुआ और अखिलेश यादव ने मृतकों की लिस्ट जारी करने की मांग की है. 

Latest News
Budget 2025: बजट पेश करने के दौरान विपक्ष का हंगामा, अखिलेश यादव ने मांगी महाकुंभ हादसे में मरनेवालों की लिस्ट

अखिलेश यादव

Add DNA as a Preferred Source

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने शनिवार को बजट (Budget 2025) पेश किया. इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ और विपक्षी सांसदों ने वॉक आउट भी कर दिया. वित्त मंत्री के बजट भाषण पेश करने से पहले ही समाजवादी पार्टी के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया था. इस दौरान सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि महाकुंभ हादसे की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की जवाबदेही तय हो और मृतकों की सूची जारी की जानी चाहिए.   

सपा सांसदों ने की नारेबाजी 
सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, तो सपा सांसदों ने हिंदू विरोधी सरकार नहीं चलेगी के नारे लगाना शुरू कर दिया था. वित्त मंत्री ने अपना बजट पेश करने की अनुमति मांगी, उस वक्त भी अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्षी दलों के सांसद नारेबाजी करते हुए नजर आए. इसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसदों ने सदन से वॉक आउट कर दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ हादसे में कितने लोगों की जान गई है इसकी लिस्ट जारी की जानी चाहिए. जवाबदेह लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. 


यह भी पढ़ें: बजट में 120 जगहों के लिए उड़ान स्कीम का ऐलान, बिहार को मिले 3 नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट 


विपक्षी सांसदों ने बजट को बताया बिहार बजट 
बजट में बिहार के लिए कई योजनाओं का ऐलान हुआ है और विपक्षी सांसदों ने इस पर भी निशाना साधा है. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि यह बजट सिर्फ बिहार बजट है. तेलंगाना जैसे कांग्रेस शासित प्रदेशों को ही नहीं बल्कि एनडीए के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू की भी बजट में अनदेखी की गई है. आंध्र प्रदेश को बजट में कुछ नहीं मिल है. इस साल बिहार में चुनाव हैं, तो सारा ध्यान चुनाव जीतने पर ही है.


यह भी पढ़ें: 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement