Advertisement

राजस्थान के सरकारी अस्पताल में गंदगी के कारण चूहों ने काटा कैंसर पीड़ित बच्चे का अंगूठा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

राजस्थान के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में एक बच्चे के अंगूठे को चूहे ने काट लिया. यह घटना अस्पताल की गंदगी और सुरक्षा की लापरवाही का परिणाम थी, जहां चूहे, कुत्ते और बिल्लियां मरीजों के बीच घूमते रहते हैं.

Latest News
राजस्थान के सरकारी अस्पताल में गंदगी के कारण चूहों ने काटा कैंसर पीड़ित बच्चे का अंगूठा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Add DNA as a Preferred Source

Rajasthan: राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी कैंसर अस्पताल, स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (SCI), में गंदगी और लापरवाही के कारण एक 10 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे के पैर के अंगूठे को चूहे ने काट लिया. यह घटना अस्पताल के पेडियाट्रिक वार्ड में 11 दिसंबर की रात हुई, जब बच्चा सो रहा था. जब परिजनों ने बच्चें के रोने की आवाज सुनी, तो देखा कि उसके पैर के अंगूठे को चूहे ने कुतर लिया था और उस से खून बह रहा था. जिसके बाद परिजनों ने तुरंत डॉक्टरों से मदद मांगी. 

गंदगी और लापरवाही का आलम 
इस घटना ने अस्पताल की गंदगी और सुरक्षा की कमी को उजागर किया है. अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य चलने की वजह से सुरक्षाकर्मी नहीं लगाए गए हैं. जसीके कारण चूहे, कुत्ते और बिल्लियां अस्पताल में घूमती रहती हैं. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि बच्चे का समुचित इलाज किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. 

अस्पतालों में लापरवाही का सिलसिला
यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान के किसी अस्पताल में ऐसी घटना सामने आई है. जुलाई 2023 में जोधपुर के एमडीएमए अस्पताल में भी एक मरीज का पैर चूहे ने काट लिया था, और मई 2022 में कोटा के एमबीएस अस्पताल में एक चूहे ने मरीज की आंख को भी कुतर लिया था. जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में तो शव को भी चूहे ने कुतर डाला था. 


यह भी पढ़ें: Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर से आया बम की धमकी का कॉल, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट कर रही जांच


इस तरह की घटनाएं अस्पतालों में गंदगी और लापरवाही की गंभीर समस्या को उजागर करती हैं, जिससे मरीजों के जीवन को खतरा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement