Advertisement

उमा भारती का बयान- मैं तो कभी नहीं कहती कि बीजेपी को ही वोट दो, मैं कहती हूं अपना हित देखो

Uma Bharti Viral Video: बीजेपी नेता उमा भारती ने लोधी समुदाय के लोगों से कहा है कि वे राजनीतिक रूप से मुक्त हैं.

उमा भारती का बयान- मैं तो कभी नहीं कहती कि बीजेपी को ही वोट दो, मैं कहती हूं अपना हित देखो

Uma Bharti

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने अजीबोगरीब बयान दिया है. लोधी समुदाय से आने वाली उमा भारती ने अपनी जाति लोगों को कहा है कि मैंने तो कभी नहीं कहा कि तुम लोधी हो तो बीजेपी (BJP) को वोट दो. मैं तो कहती हूं कि हमेशा अपना हित देखो. उमा भारती ने कहा कि मैं पार्टी की निष्ठावान सिपाही हूं लेकिन आप मेरी ओर से मुक्त हैं. कांग्रेस ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि अब उमा भारती जी ने कह दिया है कि लोधी समाज के लोगों को बीजेपी को वोट देने की जरूरत नहीं है.

उमा भारती ने ये बातें भोपाल में 25 दिसंबर को लोधी समुदाय के विवाह योग्य युवक-युवतियों के सम्मेलन में कहा. अब उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में उमा भारती कहती हैं, "मैं अपनी पार्टी के मंच पर आऊंगी. मैं लोगों का वोट मागूंगी. मैं कभी नहीं कहती हूं कि तुम लोध (यानी लोधी) हो, तुम भाजपा को वोट करो. नहीं, मैं तो सबको कहती हूं कि आप बीजेपी को वोट करो, क्योंकि मैं तो अपनी पार्टी की निष्ठावान सिपाही हूं." 

यह भी पढ़ें- मां से अस्पताल में मिलकर वापस दिल्ली लौटे पीएम नरेंद्र मोदी, जानिए अब कैसी है हीराबेन की तबीयत

उमा भारती ने कहा- राजनीतिक तौर पर आप मुक्त हैं
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आगे कहा, "लेकिन मैं आपसे थोड़ी अपेक्षा करूंगी कि आप पार्टी के निष्ठावान सिपाही होंगे. नहीं, आपको अपने आसपास का हित देखना है क्योंकि अगर आप पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं और अगर आप पार्टी के मतदाता नहीं हैं, तो आपको सारी चीजों को देख कर ही अपने बारे में फैसला करना है." उन्होंने आगे कहा, "इसलिए मैं यह मान कर चली हूं कि प्यार के बंधन में हम बंधे हुए हैं लेकिन राजनीतिक बंधन से आप मेरी तरफ से पूरी तरह से आजाद हैं."

यह भी पढ़ें- जब लोग पप्पू कहते हैं तो क्या बुरा लगता है? राहुल गांधी ने खुद दिया जवाब 

प्रदेश कांग्रेस ने उमा भारती के संबोधन का एक वीडियो टैग करते हुए ट्वीट किया, "लोधी समाज के लिए बड़ा संदेश- बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोधी समाज को संकेत दिया है कि अब बीजेपी को वोट देने की ज़रूरत नहीं है. मध्य प्रदेश बचाने के महाअभियान में उमा भारती जी का स्वागत है. मध्य प्रदेश मांगे कमलनाथ." 

'कांग्रेस बेवजह खुश हो रही है'
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि उमा भारती बीजेपी में अपने सिकुड़ते राजनीतिक आधार को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं. वहीं, बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस बेवजह ही उत्साहित है. उन्होंने कहा, "उमा भारती जी एक संत हैं और इस तरह की बातें बोलती हैं. वह भगवान राम और बीजेपी के प्रति समर्पित और वफादार हैं. कांग्रेस बेवजह खुश हो रही है." उमा भारती ने अभी तक इस कथित वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement