Advertisement

Ujjain Rape Case: घटना का वीडियो बनाने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, वीडियो सर्कुलेट करने वाले भी नपेंगे

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कचरा बीनने वाली लड़की से दिनदहाड़े रेप की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना का वीडियो बनाने वाला आरोपी मोहम्मद सलीम को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.

Latest News
Ujjain Rape Case: घटना का वीडियो बनाने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, वीडियो सर्कुलेट करने वाले भी नपेंगे
Add DNA as a Preferred Source

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कचरा बीनने वाली लड़की से दिनदहाड़े रेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वीडियो रिकॉर्ड करने वाले ऑटो ड्राइवर को शनिवार को पकड़ लिया है.  बीते बुधवार उज्जैन के आगर नाका इलाके की खुली सड़क पर दिनदहाड़े एक लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था.  वीडियो बनाने वाले शख्स की पहचान मोहम्मद सलीम नाम से हुई है. शख्स नगादा का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक,  सलीम और सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने वालों को भी साजिश के आरोपों के तहत सह-आरोपी बनाया जाएगा.

उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया कि हमने मोहम्मद सलीम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसका मोबाइल फ़ोन ज़ब्त कर लिया है.  हमें फ़ोन में वीडियो मिला है. हमें उसका आपराधिक इतिहास पता चला है. उसके ख़िलाफ़ बीएनएस, आईटी एक्ट और महिलाओं का अभद्र चित्रण (निषेध) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. हम उसके मोबाइल फ़ोन की जांच कर रहे हैं कि उसने किन लोगों को वह वीडियो भेजा और किसने उसे वायरल किया. अगर इसके पीछे कोई योजना है और अगर कोई इसमें शामिल है तो हम सभी की पहचान कर रहे हैं. सभी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने बताया कि सलीम एक ऑटो चालक है और वह बस से उतरा ही था कि उसने आरोपी को सड़क किनारे पीड़िता के साथ बलात्कार करते देखा और हमले को रोकने के बजाय अपने फोन से इसका वीडियो बनाने लगा.  पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं. 

मामले पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू
अब मामले पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट किया, "एक बार फिर पवित्र नगरी उज्जैन कलंकित हुई... अब एमपी में दिनदहाड़े बलात्कार हो रहे हैं- सरेआम सड़कों पर. यह तभी संभव है जब कानून और सरकार पूरी तरह से गायब हो जाए. अगर मुख्यमंत्री के गृहनगर में यह हाल है तो बाकी प्रदेश की क्या हालत होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है." 

हालांकि, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई का वादा किया. उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में कानून का राज है. सरकार किसी भी तरह का अपराध करने वालों से सख्ती से निपटेगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सभी सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं. राजनीति करने वालों को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए."


यह भी पढ़ें - Ujjain Rape: उज्जैन की पीड़िता की हालत जान आरोपी के पिता को लगा सदमा, बेटे को फांसी देने की मांग की 


क्या हुआ था उज्जैन में
दरअसल, बीते बुधवार को उज्जैन के आगर नाका इलाके में शराब पीने के लिए मजबूर करने के बाद एक शख्स ने कचरा बीनने वाली महिला से रेप किया. पुलिस ने कहा कि बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई, जिसके बाद मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement