Advertisement

अब भी है मौका, आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने की तारीख बढ़ी, जानिए क्या है UIDAI की नई डेडलाइन

Aadhaar Card Free Update: अगर अभी भी आप में से किसी ने आधार अपडेट नहीं किया है तो आपके लिए खुशखबरी है. UIDAI की तरफ से आधार संशोधन की तारीख को बड़ा दिया गया है.

Latest News
अब भी है मौका, आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने की तारीख बढ़ी, जानिए क्या है UIDAI की नई डेडलाइन
Add DNA as a Preferred Source

Aadhaar Card Free Update: UIDAI की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है. UIDAI ने फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की तारीख को बढ़ा दिया है. अब फ्री में आधार कार्ड अपडेट की तरीख 15 सितंबर 2024 से बढ़कर 14 दिसंबर, 2024 कर दी गई है. यानी अब आधार कार्ड में किसी भी तरह का संशोधन आप 14 दिसंबर से पहले तक कर सकते हैं.  

UIDAI की तरफ से अगर फ्री में आधार अपडेट करने की डेट न बढ़ाई गई होती तो आपको आधार अपडेट कराने में 50 रुपये का खर्च आ जाता. UIDAI ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. UIDAI ने कहा की आधार संशोधन की तिथि बदलने से लाखों आधार संख्या धारकों को फायदा होने वाला है. 

केसे करें आधार अपडेट

आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाना होगा. इसके बाद माई आधार टैब को क्लिक करें फिर Update Your Aadhaar का विकल्प चुनें. इसके बाद डॉक्यूमेंट सबमिट करे और ओटीपी के साथ कैप्चा फिल करें.

इसके बाद ओटीपी दर्ज कर लॉग इन करें और पूरी जानकारी सही-सही भरें. अब ‘सबमिट’ पर क्लिक करें और अपने अपडेट रिक्वेस्ट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें. अंत में आपको SMS के जरिए एक अपडेट अनुरोध संख्या (URN) प्राप्त हो जाएगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement