Advertisement

Abu Dhabi एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को रिसीव करने पहुंचे UAE के राष्ट्रपति, गले लगाकर किया स्वागत

शेख खलीफा का लंबी बीमारी के बाद 73 साल की आयु में 13 मई को निधन हो गया था. पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें एक महान राजनेता और दूरदर्शी नेता बताया था जिनके नेतृत्व में दोनों देशों के संबंध समृद्ध हुए.

Abu Dhabi एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को रिसीव करने पहुंचे UAE के राष्ट्रपति, गले लगाकर किया स्वागत

राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हवाई अड्डे पर गले लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत रूप से शोक जताने के लिए मंगलवार को संक्षिप्त यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे. यूएई के मौजूदा राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवाई अड्डे पर अगवानी की. राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हवाई अड्डे पर गले लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया.

पीएम नरेंद्र मोदी जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद यहां पहुंचे हैं. शेख खलीफा का लंबी बीमारी के बाद 73 साल की आयु में 13 मई को निधन हो गया था. पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें एक महान राजनेता और दूरदर्शी नेता बताया था जिनके नेतृत्व में दोनों देशों के संबंध समृद्ध हुए. भारत ने शेख खलीफा के निधन के बाद एक दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement