Advertisement

Agniveer Bharti Rally पर हमला करने आए थे आतंकी, सेना के जवानों ने दो को किया ढेर

Agniveer Bharti Rally Jammu Kashmir: सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर में अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने आए दो आतंकियों को मार गिराया है.

Agniveer Bharti Rally पर हमला करने आए थे आतंकी, सेना के जवानों ने दो को किया ढेर

बारामूला में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने बताया घटनाक्रम

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में हुए एक एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया गया है. बारामूला पुलिस ने बताया है कि ये आतंकी बारामूला में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली (Agniveer Bharti Rally) पर हमला करने की ताक में थे. तलाशी के दौरान ही आतंकवादियों ने गोली चलानी शुरू कर दी. इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया. ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.

बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस भट ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह पट्टन के येदिपोरा इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया. एसएसपी ने कहा, 'तलाशी के दौरान, आतंकवादियों ने गोली चलानी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई. अभियान लंबा चला और सुबह तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया.'

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में RSS को मिली रैली की अनुमति, मद्रास हाई कोर्ट ने अधिकारियों को दी चेतावनी 

अग्निवीर भर्ती रैली थी निशाना
रईस भट ने कहा कि आतंकवादी सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे. यह रैली गुरुवार को पट्टन के हैदरबेग में हुई. उन्होंने कहा, 'सूचना मिली थी कि वे (आतंकवादी) यहां सेना की अग्निवीर रैली को निशाना बनाने के लिए आए थे और मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा रखने वाले युवाओं को बहकाने और रैली को असफल करने की साजिश रच रहे थे लेकिन हमने उनकी साजिश विफल कर दी.'

यह भी पढ़ें- Abortion: गर्भपात के बाद 8 फीसदी महिलाओं की होती मौत, मणिपुर में सबसे बुरा हाल 

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एकेएस-74यू राइफल, तीन मैगजीन, एक पिस्तौल, पिस्तौल की एक मैगजीन और दो गोलियां बरामद की हैं. भट ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है. हालांकि, कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement