Advertisement

हत्या या आत्महत्या... फर्रुखाबाद में पेड़ से लटकी मिलीं 2 लड़कियों की कैसे हुई मौत? पुलिस ने किया खुलासा

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद दो लड़कियों का शव पेड़ से लटका मिला था. अब दोनों लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

Latest News
हत्या या आत्महत्या... फर्रुखाबाद में पेड़ से लटकी मिलीं 2 लड़कियों की कैसे हुई मौत? पुलिस ने किया खुलासा
Add DNA as a Preferred Source


उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के भगौतीपुर गांव  में दो लड़कियों का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. दरअसल सोमवार को जन्माष्टमी वाले दिन दोनों लड़कियां जन्माष्टमी पर मंदिर गई थीं. इस मामले में बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई. रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों लड़कियों की मौत दम घुटने से हुई  और इससे लगता है कि दोनों ने आत्महत्या की होगी. इन लड़कियों की उम्र 15 और 18 साल थी. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
यूपी पुलिस ने जानकारी दी जिसमें पता चला कि दोनों लड़कियों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं. दोनों लड़कियों ने फांसी लगाई है. पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड बनाई गई जिसे जांच के लिए भेजा गया है.

पक्की सहेलियां थीं दोनों लड़कियां
पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियों पक्की सहेलियां थीं और दोनों के घर आस-पास में ही थे. फिलहाल पुलिस लड़कियों ने ऐसा कदम क्यों उठाया उसके कारणों की जांच कर रही है. 


यह भी पढ़ें - मिलिए रमेश अवस्थी से, जिनके लिए खुद PM Modi पहुंच गए कानपुर, जानिए उनकी कुछ खास बातें


पिता ने लगाए गंभीर आरोप
दूसरी तरफ एक लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट झूठी है. उसके तथ्य झूठ हैं. पुलिस को लड़की के शरीर पर निशान दिखाई नहीं दिए पर हमने निशान देखे हैं. पिता ने लड़कियों के शवों पर चोट के निशान होने का दावा किया है. पिता ने यह भी कहा कि बेटियों के शरीर पर कांटे चुभे हुए हैं.  

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement