भारत
Tripura student Sneha Debnath goes missing in Delhi: स्नेहा देबनाथ त्रिपुरा की रहने वाली है. वह उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली आई थीं. 7 जुलाई को उसने आखिरी बार उसने माता-पिता से फोन पर बात की थी.
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में पढ़ने वाली 19 साल की छात्रा स्नेहा देबनाथ को गायब हुए 7 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है. दिल्ली पुलिस की टीम उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. स्नेहा की आखिरी बार 7 जुलाई को अपने माता-पिता से फोन पर बातचीत हुई थी. उसके बाद से ही उसका फोन बंद आ रहा है.
इस बीच माता-पिता को स्नेहा देबनाथ के कमरे से एक लेटर मिला है. जिसमें लिखा है कि उसने सिग्नेचर ब्रिज से कूदने का फैसला कर लिया है. मैं खुद को असफल और बोझ महसूस कर रही हूं. इस तरह जीना मेरे लिए असहनीय होता जा रहा है. स्नेहा ने आगे लिखा ये मेरा अपना फैसला है.
माता-पिता से हुई थी आखिरी बार बात
स्नेहा देबनाथ त्रिपुरा की रहने वाली है. वह उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली आई थीं. 7 जुलाई को सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर उसने माता-पिता को फोन किया और कहा कि वह अपनी दोस्त पिटुनिया से मिलने सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन जा रही है. लेकिन तब से ही उसका फोन स्विच ऑफ हो गया. लेकिन 3 घंटे तक जब उसका फोन नहीं खुला तो परिवार ने पिटुनिया संपर्क किया.
पिटुनिया ने बताया कि उसकी स्नेहा से कोई मुलाकात नहीं हुई. न ही उससे फोन पर कोई बात हुई. यह सुनकर परिवार सन्न रह गया. इसके बाद परिवार ने उस टैक्सी चालाक की तलाश करी, जिसने स्नेहा को छोड़ा था. ड्राइवर ने बताया कि उसने स्नेहा को सिग्नेचर ब्रिज के पास छोड़ा था.
पुलिस-NDRF टीम ने की खोजबीन
दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने सिग्नेचर ब्रिज के आसपास 7 किलोमीटर इलाके में खोजबीन की. लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने 48 घंटे तक कोई संक्रियता नहीं दिखाई.
The report of Miss Sneha Debnath, a resident of Sabroom, who has reportedly gone missing in New Delhi, has come to the notice of the Chief Minister's Office.
— CMO Tripura (@tripura_cmo) July 12, 2025
Following this, necessary instructions have been promptly issued to the police to take immediate and appropriate action.
स्नेहा की गुमशुदगी का मामला गहराता जा रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष रौनक खत्री ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखर इस मामले में तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है.
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पुलिस को स्नेहा को जल्द से जल्द खोजने के निर्देश दिए हैं. ताकि उचित समय पर कार्रवाई हो सके.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.