Advertisement

Train Accident: महाराष्ट्र में ट्रेन हादसा! मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर, 50 घायल

Train Accident: टक्कर होते ही ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिस वजह से 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है

Train Accident: महाराष्ट्र में ट्रेन हादसा! मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर, 50 घायल

Train Accident

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र के गोंदिया में ट्रेन हादसा हुआ है. यहां एक मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर की वजह से 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं. प्रारंभिक सूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गोंदिया में एक पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई. टक्कर होते ही ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिस वजह से 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है. यह ट्रेन हादसा रात करीब 2.30 बजे हुआ.

प्राप्त सूचना के अनुसार, यह ट्रेन हादसा ट्रेन सिग्नल में दिक्कत की वजह से हुआ. बताया जा रहा है कि रात में दोनों ही ट्रेनें नागपुर की तरफ से आ रहीं थीं. मालगाड़ी आगे थी पीछे से आ रही पैसेंजर ट्रेन को भी ग्रीन सिग्नल दे दिया गया, जिस वजह से ट्रेन आगे खड़ी मालगाड़ी में जा टकराई और हादसा हो गया. ट्रेन एक्सीडेंट की वजह से 3 डिब्बे पटरी से उतर गए.

पढ़ें- प्लेटफॉर्म पर आ रही थी तेज रफ्तार Train, तभी ट्रैक पर गिरा शख्स, फिर जो हुआ...

पढ़ें- मध्य प्रदेश के रतलाम में बिना इंजन उल्टी दौड़ी रेल, आधा किलोमीटर बाद डिरेल होकर थमे पहिए

इससे पहले सात अगस्त को हरियाणा में रोहतक के खरावड़ पुलिस थाने के पास कोयले से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी. इस हादसे की वजह से इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया था. मालगाड़ी दिल्ली की शकूर बस्ती से रोहतक होते हुए सूरतगढ़ जा रही थी. तब रेलवे अधिकारियों ने बताया था कि रेलवे घटना के पीछे के कारणों की जांच करेगा. उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ.

पढ़ें- पुलिसकर्मी को चलती train से धक्का मारा, अब तक दर्ज नहीं हुआ मामला

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement