Advertisement

Top News Today: नासा लॉन्च करेगा मून रॉकेट, सुप्रीम कोर्ट में हिजाब पर सुनवाई सहित इन बड़ी खबरों पर रहेगी सभी की नजर

Top Stories in Hindi: डीएनए हिंदी अपनी इस रिपोर्ट में लेकर आया है वो पांच बड़ी खबरें जिनपर आज पूरे देश की नजर रहेगी. नासा द्वारा किया जाने वाला 'मून रॉकेट' लॉन्च आज की सबसे बड़ी खबरों में से एक है.

Top News Today: नासा लॉन्च करेगा मून रॉकेट, सुप्रीम कोर्ट में हिजाब पर सुनवाई सहित इन बड़ी खबरों पर रहेगी सभी की नजर

Top News Today

Add DNA as a Preferred Source

Top Stories Today: नमस्कार, डीएनए हिंदी में आपका स्वागत है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं वो पांच बड़ी खबरें जिनपर आज पूरे देश की नजर होगी. आज नासा अपना 'मून रॉकेट' लॉन्च कर रहा है. नासा का यह 'मून रॉकेट' लॉन्च शनिवार को नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र पर आंधी आने के बावजूद किया जा रहा है. आज इस लॉन्च पर सभी की नजरें रहेंगी. आइए आपको विस्तार से बताते हैं आज की प्रमुख खबरों के बारे में.

नासा का 'मून रॉकेट' रवाना होने को तैयार 
लॉन्चिंग स्टेशन पर आकाशीय बिजली की घटना के बावजूद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का 'मून रॉकेट' सोमवार को अपने सफर पर रवाना होने की राह पर है. 322 फुट का ये अतंरिक्ष प्रक्षेपण प्रणाली रॉकेट, नासा द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है. यह नासा के ‘अपोलो’ अभियान के करीब आधी सदी बाद चंद्रमा की कक्षा में एक खाली ‘क्रू कैप्सूल’ को भेजने के लिए तैयार है.

Twin Tower Demolition- ब्लैक बॉक्स खोलेगा राज
रविवार को नोएडा स्थित ट्विन टावर्स को ध्वस्त कर दिया गया. इस पूरी प्रक्रिया में महज 12 सेकेंड से भी कम का समय लगा. नोएडा के सेक्टर 93ए में बनाए गए ये टावर भारत में अब तक ध्वस्त किए गए सबसे ऊंचे ढांचे में शामिल थे. नोएडा और आसपास के शहरों के लोग इस कार्रवाई को देखने के लिए जेपी फ्लाईओवर मैदान के पास जमा हुए. इन टावर्स को गिराए जाने से पहले दोनों इमारतों में ब्लैक बॉक्स रखे गए थे. यह ब्लैक बॉक्स कई अहम जानकारियां दे सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

सुप्रीम कोर्ट में आज हिजाब मामले पर सुनवाई
कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं को आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है. हिजाब प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के 15 मार्च के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को पिछले CJI एनवी रमना के कार्यकाल के दौरान सूचीबद्ध नहीं किया गया था. सोमवार को न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ हिजाब प्रतिबंध को चुनौती देने वाली 23 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. उनमें से कुछ मुस्लिम छात्राओं के लिए हिजाब पहनने के अधिकार की मांग करते हुए सीधे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर रिट याचिकाएं हैं. पढ़िए पूरी खबर.

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले बढ़ेगा बवाल
कांग्रेस पार्टी के पास लंबे समय से स्थायी अध्यक्ष नहीं है. रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया. कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, 24 सितंबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ होगी और एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को चुनाव होगा.हालांकि कांग्रेस के लिए यह चुनाव इतना आसान नहीं होगा. रविवार को ही कांग्रेस के सीनियर नेता आनंद शर्मा ने ही निर्वाचन सूची को लेकर सवाल खड़े किए थे. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव नजदीक आते-आते पार्टी के अंदर से ही हमलों की संख्या बढ़ने की संभावना है.

एशिया कप में भारत की शानदार जीत का मनेगा जश्न
एशिया कप में भारत ने शानदार आगाज किया है. भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम ने पाकिस्तान से कांटे के मुकाबले में देर रात यह जीत दर्ज की. मैच के बाद टीम इंडिया के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. देश के विभिन्न हिस्सों में यह जश्न आज भी देखा जाएगा. एशिया कप में आज कोई भी मैच नहीं है. अब कल बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान से और बुधवार को भारत की टीम हांगकांग से मुकाबला करेगी. पढ़िए पूरी खबर.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement