Advertisement

Tomato Price: टमाटर के दाम में लगी आग, जानिए किस शहर में क्या है रेट

Tomato Price Today: पिछले दो-तीन दिन में टमाटर की कीमतें बेतहाशा रफ्तार से बढ़ी हैं. जो टमाटर 40-50 रुपये में मिल रहा था उसके दाम अब 100 के पार पहुंच गए हैं.

Tomato Price: टमाटर के दाम में लगी आग, जानिए किस शहर में क्या है रेट

Tomato Price

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दो-चार दिनों में ही टमाटर के दाम (Tomato Price) कई गुना बढ़ गए हैं. कई शहरों में टमाटर 100 रुपये किलो बिक रहा है. मंडियों में आ रहा टमाटर भी काफी महंगा हो जाने से थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा विक्रेताओं ने टमाटर के रेट बढ़ा दिए हैं. खराब मौसम और कम बुवाई के चलते ये दाम अभी और बढ़ने की आशंका है. थोक कारोबारियों का कहना है कि सप्लाई कम होने और माल ज्यादा खराब होने की वजह से टमाटर के दामों में यह बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में आम जनता के लिए भी टमाटर के दाम कम होने की कोई उम्मीद नहीं है.

बेंगलुरु में रहने वाले सूरज गौड़ कहते हैं, 'पहले टमाटर 30 रुपये किलो था. इसके बाद मैंने 50 रुपये में भी टमाटर खरीदा और अब तो एक किलो टमाटर 100 रुपये में मिल रहा है.दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और हम कुछ नहीं कर सकते. हमें तो टमाटर खरीदना ही है.'

यह भी पढ़ें- Air India की फ्लाइट में शख्स ने किया शौच और पेशाब, शिकायत के बाद पहुंचा हवालात

यूपी से दिल्ली तक महंगा हो गया टमाटर
उत्तर प्रदेश के कानपुर में टमाटर विक्रेताओं का कहना है, 'हम 100 रुपये किलो टमाटर बेच रहे हैं. बारिश की वजह से दाम बढ़ गए हैं.' दिल्ली में रहने वाले मोहम्मद राजू कहते हैं, 'टमाटर 80 रुपये में बिक रहा है. पिछले दो-तीन दिनों में बहुत तेजी से बढ़ गया है. बारिश की वजह से टमाटर की फसल बर्बाद हुई है इसी वजह से टमाटर के दाम बहुत तेजी से बढ़ी है.'

यह भी पढ़ें- Small Business Idea: इस चीज की करें खेती, किसानों की होगी मोटी कमाई

बेंगलुरु- 100 रुपये किलो
कानपुर- 100 रुपये किलो
दिल्ली- 80 रुपये किलो

हैदराबाद और चेन्नई में भी टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं. खराब मौसम के चलते लगातार टमाटर महंगा होता जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दो-तीन दिन में ही टमाटर के दाम बढ़ने से सब परेशान हो गए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement