Advertisement

दिल्ली समेत उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश की संभावना, कई राज्यों में IMD का अलर्ट जारी

Today Weather: आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. IMD ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Latest News
दिल्ली समेत उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश की संभावना, कई राज्यों में IMD का अलर्ट जारी

Today Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. IMD ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

बारिश और बर्फबारी की संभावना
इस समय एक सायक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है. इसके प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 27 और 28 फरवरी को इसका असर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक बढ़ने की संभावना है.


यह भी पढ़ें: CBSE अब साल में 2 बार कराएगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, ड्राफ्ट को मिली मंजूरी, जानें नियम कब से होगा लागू


ठंड फिर से लौट सकती है
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में 26 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेंगी. लेकिन 27 फरवरी की रात से 1 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. पंजाब और उत्तरी हरियाणा में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जिससे ठंड फिर से लौट सकती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement