Advertisement

Weather Update: कई राज्यों में तेजी से बदलेगा मौसम, कहीं आएगी आंधी तो कहीं है तूफान और बारिश का अलर्ट

Weather News Today: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो-तीन दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही बारिश और तूफान के आसार हैं.

Weather Update: कई राज्यों में तेजी से बदलेगा मौसम, कहीं आएगी आंधी तो कहीं है तूफान और बारिश का अलर्ट

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जैसे-जैसे फरवरी की महीना बीत रहा है मौसम तेजी से रंग बदल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में ठंड अब एकदम कम हो गई है और दिन में गर्मी पड़ने लगी है. तेज धूप के चलते फरवरी में ही मई जैसा महसूस होने लगा है. अब मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दो-तीन दिनों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारि हो सकती है. देश के पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंड अभी भी है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत को छोड़कर बाकी के इलाकों में अभी मौसम में तुरंत बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

फरवरी महीने में ही महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुकी है. दूसरी तरफ, पहाड़ों में हल्की बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 72 घंटों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल, उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ें- शिवसेना की कमान मिलने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा शिंदे गुट? अब किस बात का सता रहा डर

आंधी-तूफान आने वाला है
जम्मू-कश्मीर में कल आंधी-तूफान आने की आशंका जताई गई है. वहीं, उत्तराखंड में 21 फरवरी को तो हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 फरवरी को आंधी तूफान आने का अनुमान है. पूर्वोत्तर के राज्यों में 20 से 22 फरवरी तक हल्की बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें- Nikki Yadav की हत्या में शामिल था साहिल का परिवार? दिल्ली पुलिस ने रिश्तेदारों को किया गिरफ्तार

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 19 और 20 फरवरी को महाराष्ट्र और गोवा के साथ गुजरात का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. अगले हफ्ते में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा और इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियम की बढ़ोतरी होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement