Advertisement

कोलकाता कांड के विरोध में TMC सांसद का इस्तीफा, CM ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कही ये बात

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में हुए कांड पर टीएमसी सांसद का गुस्सा फूटा है. इस बात पर निराशा जताते हुए राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने इस्तीफा दे दिया है.

Latest News
कोलकाता कांड के विरोध में TMC सांसद का इस्तीफा, CM ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कही ये बात
Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप-मर्डर केस पर विरोध जताते हुए तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपना पद छोड़ने की बात कही है. उन्होंने पत्र में कहा, 'आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर उन्हें उम्मीद थी कि सरकार कोई तुरंत बड़ा कदम उठाएगी. वो पुरानी ममता बनर्जी की तरह ही फैसले लेंगी, लेकिन उन्होंने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया.'
 
एक्शन लेने में हुई देरी 
जवाहर सरकार ने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की बात कही है. उनका कहना है कि कोई भी फैसला लेने में सीएम ने बहुत देर करदी. उन्होंने लिखा, 'अब जो उन्होंने कदम उठाया भी है तो उसमे बहुत देरी हो गई है. अब राज्य में शांति बहाल होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.' उन्होंने आगे कहा, ‘आरजी कर अस्पताल में हुई भयानक घटना के बाद से बहुत दुखी हूं. मुझे उम्मीद थी कि ममता बनर्जी अपने पुराने तरीके से इस मामले में हस्तक्षेप करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’ 


ये भी पढ़े-Haryana में कांग्रेस-आप का गठबंधन फाइनल? जानिए क्या है सीटों का 4+1 फॉर्मूला


भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया 
सीएम ममता को पत्र लिखकर उन्होंने पार्टी में हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी उठाया है. उन्होंने कहा 'पंचायत और नगर पालिकाओं में स्थानीय स्तर के पार्टी नेताओं ने भारी संपत्ति अर्जित की है, जिससे बंगाल के लोगों को नुकसान हुआ है. साथ ही यह भी सच है कि दूसरे अन्य दलों के नेताओं ने बहुत ज्यादा संपत्ति अर्जित की है, लेकिन बंगाल इस तरह के भ्रष्टाचार और वर्चस्व को स्वीकर नहीं कर पा रहा है. मैं जानता हूं कि मौजूदा केंद्रीय शासन अपने बनाए अरबपतियों पर फल-फूल रहा है और एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब मैं उस क्रोनोलोजी पर हमला करूं. मैं बस कुछ चीजों को स्वीकार नहीं कर सका, जिसमें भ्रष्टाचार प्रमुख है'.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement