भारत
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा से शादी रचाई है. दोनों की शादी जर्मनी में हुई.
TMC सांसद महुआ मोइत्रा और BJD नेता पिनाकी मिश्रा शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी जर्मनी में हुई है. शादी की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें पिनाकी और महुआ पारंपरिक भारतीय परिधानों में नज़र आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये शादी 3 मई को हुई है. पिनाकी मिश्रा ओडिशा के पुरी से चार बार सांसद रह चुके हैं. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पिनाकी संबित पात्रा से हार गए थे.
महुआ मोइत्रा के पति पिनाकी मिश्रा बीजू जनता दल (BJD) के कद्दावर नेता और वकील हैं. वह ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक के करीबी माने जाते हैं. पिनाकी मिश्रा ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट्स में लंबे समय तक वकालत भी की है. पिनाकी मिश्रा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट्स में पिनाकी मिश्रा 65 साल के हैं और ये उनकी दूसरी शादी है. ओडिशा के पुरी से चार बार सांसद रह चुके हैं. उन्होंने 1996 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था. तब उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहे बृज किशोर त्रिपाठी को हराया था.
ये महुआ मोइत्रा की भी दूसरी शादी है. महुआ की पहली शादी डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी. तलाक के बाद महुआ करीब तीन साल तक वकील जय अनंत देहदरई के साथ रिलेशनशिप में रहीं. इस रिश्ते में खटास आ गई. दोनों के बीच पालतू कुत्ते हेनरी की कस्टडी के लिए भी लंबी लड़ाई चली थी.