Advertisement

तिरुपति लड्डू विवाद : 'हे भगवान! मैं क्षमा प्रार्थी हूं, 11 दिन का उपवास कर प्रायश्चित करूंगा...' डिप्टी CM पवन कल्याण का ऐलान

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने 11 दिन के उपवास की घोषणा की है. ये उपवास वे तिरुपति बालाजी मंदिर में कथित रूप से जानवरों की चर्बी मिलाए जाने के प्रायश्चित के रूप में करेंगे.

Latest News
तिरुपति लड्डू विवाद : 'हे भगवान! मैं क्षमा प्रार्थी हूं, 11 दिन का उपवास कर प्रायश्चित करूंगा...' डिप्टी CM पवन कल्याण का ऐलान
Add DNA as a Preferred Source

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाले लड्डु में जानवरों की चर्बी के मामले में राज्य के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बीते शनिवार को घोषणा की कि वे तिरुमाला लड्डु प्रसादम में कथित रूप से जानवरों की चर्बी मिलाए जाने के मामले में प्रायश्चित करेंगे. उन्होंने 11 दिन के उपवास की घोषणा की है. वे गुंटूर जिले के नंबूर में श्री दशावतार वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 22 सितंबर से 11 दिवसीय प्रायश्चित दीक्षा लेंगे. पवन कल्याण ने उपवास पर जाने से पहले सोशल मीडिया पर संदेश लिखा. 

सोशल मीडिया पर लंबी बात
राज्य के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा - हमारी संस्कृति, आस्था, विश्वास और श्रद्धा की धर्मधुरी, श्री तिरुपति बालाजी धाम के प्रसाद में, कुत्सित प्रयासों के तहत, जो अपवित्रता का, संचार करने की कोशिश की गई, उससे मैं व्यक्तिगत स्तर पर, अत्यंत मर्माहत हूं, और सच कहूं तो, अंदर से अत्यंत छला गया, महसूस कर रहा हूं. 

प्रभु वेंकटेश्वर से, मेरी प्रार्थना है कि, इस दुःख के क्षण में हमें, और समस्त सनातनियों को, अपनी अहैतुकी कृपा से, सबलता प्रदान करें. मैं अभी इसी क्षण, भगवन से क्षमा प्रार्थी हो, प्रायश्चित दीक्षा हेतु, प्रण सिद्ध कर रहा हूं, और ग्यारह दिवसीय उपवास हेतु, धर्म संकल्पित हो रहा हूं.

ग्यारह दिवसीय, प्रायश्चित दीक्षा, के उत्तरार्ध में, एक और दो अक्टूबर को, मैं तिरुपति जाकर, प्रभु के साक्षात दर्शन कर, क्षमा प्रार्थी हो, विनती करूंगा और तब, भगवन के समक्ष, मेरे प्रायश्चित दीक्षा की, पूर्णाहूति होगी.


यह भी पढ़ें - Tirupati laddu विवाद को 10 पॉइंट्स में समझें


प्रसाद में घटिया सामग्री मिलाने का आरोप
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पिछली YSRCP सरकार पर तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में घटिया सामग्री मिलाने और जानवरों की चर्बी मिलाने का आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद चारों राजनीतिक बयान शुरू हो गई. गुजरात की लैब रिपोर्ट में भी प्रसाद में घटिया माल और जानवरों की चर्बी की पुष्टि की गई. YSRCP ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement